बिलासपुर। बद्रिकाश्रम ज्योतिर्माठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का कहना है की भारत का विभाजन निरस्त कर पाकिस्तान को भारत में मिला देना चाहिए। क्योंकि जिस मकसद से पाकिस्तान बना था वह पूरा नहीं हो रहा है। जब हिंदू और मुस्लिम को साथ ही रहना है तो अलग देश क्यों बनना चाहिए ?
टिकरापारा स्थित गुजराती समाज भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा की आजादी की लड़ाई हिंदू और मुस्लिम सभी ने मिलकर लड़े थे। दोनो चाहते थे की अंग्रेज यहां से चले जाएं। लेकिन जब आजादी मिलने का वक्त आया तो मोहम्मद अली जिन्ना ने कहा की मुस्लिमो के लिए अलग देश चाहिए। क्योंकि हम हिंदुओं के साथ नही रहना चाहते। हिंदुओं ने कभी नहीं कहा की हम मुस्लिमो के साथ नही रहना चाहते, ये मांग जिन्ना ने किया था। उनकी मांग पर देश का विभाजन हुआ और अलग देश के रूप में पाकिस्तान बना। सभी मुस्लिमो को यहां से पाकिस्तान चले जाना था लेकिन मुस्लिम यहां से नही गए। अब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे है ऐसे समय में इस बाद पर पुनर्विचार होना चाहिए की जिस मकसद से देश का विभाज हुआ था क्या वह पूरा हुआ ? यदि नहीं हुआ तो क्यों न देश के विभाजन को निरस्त कर पाकिस्तान को भारत में मिला देना चाहिए। जब हिंदू और लुस्लिम को साथ ही रहना है तो देश का विभाजन क्यों होना चाहिए। एक सवाल के जवाब में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा की चमत्कार दिखाने वाले बाबाओं से वे कहना चाहेंगे की अपने चमत्कार से जोशी मठ को बचा लें, जो दरारें आ रही है उसे रोक दे तो वे उनका फूल बिछाकर स्वागत करेंगे.. सिर झुकाकर स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा की चमत्कार यदि समाज के हित के लिए किया जा रहा है तो हम उनका स्वागत करेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा की जोशी मठ में जमीन धंसने की जो समस्या आ रही उसके पीछे की मुख्य वजह अंधाधुंध ब्लास्टिंग है। आल वेदर सड़क और टनल बनाई जा रही है उसके लिए वहां भारी ब्लास्टिंग किया जा रहा है। इसी वजह से जोशीमठ की जमीन धंस रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
