बिलासपुर। रतनपुर कोटा रोड में जिस सड़क हादसे में कार के अंदर जो तीन नर कंकाल बरामद हुए है उनकी पहचान हो गई है। लेकिन पूरा मामला संदिग्ध है। क्योंकि कार में चार लोग सवार होकर निकले थे लेकिन शव तीन ही बरामद हुई है। इसके अलावा शहर से निकलने के पहले सभी ने एक चर्चित बार में छक के शराब पी फिर पिकनिक मनाने रिसोर्ट के लिए निकले थे।
रतनपुर-कोटा रोड में शनिवार और रविवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ था। इस हादसे में पहले कार पेड़ से टकराई फिर उसमे आग लग गई। कार में बैठे सभी लोग जलकर राख हो गए। कार के अंदर केवल हड्डियां ही मिली जिसे गठरी में बांधकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। कार में सवार तीन लोगों की पहचान हो गई है। जिसमे से एक की पहचान समीर उर्फ शाहनवाज खान के रूप में हुई है। ये वेब न्यूज पत्रकार है। दूसरे की पहचान अभिषेक कुर्रे के रूप में हुई है जो पल्लव भवन के पास रहता है। तीसरा शव एक युवती आशिका मनहर के रूप में हुई है, वह कोरबा की रहने वाली है लेकिन शहर में रहकर PSC की तैयारी कर रही थी। सभी चंपी जलाशय स्थित पचरा रिसोर्ट जाने के लिए निकले थे। निकलने के पहले सभी ने शहर के एमिगोज बार में जमकर शराब पी इसके बाद पिकनिक मनाने के लिए नइकले थे। इन तीन के अलावा चौथी लड़की विक्टोरिया नाम की भी इनके साथ थी। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। माना जा रहा है की इनमें से एक युवती रास्ते में ही उतर गई है। उसका मोबाइल बंद है, लेकिन उसका लोकेशन घटना स्थल के आसपास ही बता रहा है। उसके बारे में भी माना जा रहा है की उसकी भी मौत हो गई है। क्योंकि कार जो शव बरामद हुए है उनमें से पिछली सीट के दो शव आपस में चिपक गए है। शायद उनमें से एक शव विक्टोरिया की हो सकती है।
पुलिस ने चेन और कड़ा के आधार पर समीर की पहचान की है जबकि गले की चेन के आधार पर याशिका की पहचान हुई है। कुछ अन्य सामान के जरिए अभिषेक कुर्रे को पहचाना गया है। अब फॉरेंसिक एक्सपर्ट यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि कार में कितने लोग सवार थे। यह सभी लोग पचरा रिसॉर्ट में छुट्टी मनाने जा रहे थे लेकिन इससे पहले हादसे का शिकार हो गए।
Author Profile

Latest entries
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
महासमुंदSeptember 8, 2026लकड़ी तस्कर के घर मिला 81 लाख रुपए, मनीष अग्रवाल करता था खैर की लकड़ी का तस्करी
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
बिलासपुरSeptember 6, 2026बहतराई स्टेडियम में दिखा छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का भव्य संगम, मुख्यमंत्री ने कहा – आस्था और पारिवारिक खुशहाली का महापर्व है तीजा
