बिलासपुर। नंगोई में जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने 19 लाख की लागत से नाली निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के दौरान निर्माण एजेंसी के अधिकारियों के अलावा स्थानीय गणमान्य समेत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी विशेष रूप से उपस्थित थे। अंकित गौरहा ने बताया पानी निकासी और नाली निर्माण को लेकर जनता की बहुत पुरानी मांग थी। भूपेश सरकार के प्रयास से जनता की मांग को पूरा किया गया है। नाली निर्माण के बाद स्थानीय लोगों के पानी निस्तारी की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।
जिला पंचायत अंकित गौरहा ने नंगोई में स्थानीय लोगों की लगातार मांग के मद्देनजर नाली निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया। अंकित गौरहा ने नारियल फोड़ने के बाद निर्माण कार्य का पहला फावड़ा भी चलाया। अंकित गौरहा ने बताया कि 19 लाख रूपयों की लागत से नाली का निर्माण किया जाएगा। उन्होने इस दौरान अधिकारियों को नाली निर्माण कार्य समय और गुमवत्ता के साथ करने का निर्देश भी दिया।
सभापति ने कहा जनभावनाओं के मांग अनुरूप जिला पंचायत के क्षेत्र का विकास तेजी से हो रहा हैं। बरसात के समय में जनता को पानी निस्तारी को लेकर समस्या का सामना करना पड़ता था। इन्ही तमाम बातों को लेकर शासन ने नाली निर्माण के लिए 19 लाख रूपयो का एलान किया। आज भूमि पूजन के साथ नाली निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। उन्होने कहा कि जनता की मांग को शासन ने हमेशा गंभीरता से लिया है। क्योंकि भूपेश सरकार के हमेशा मानना है कि जनता की खुशी में ही सरकार की खुशी है।
भूमि पूजन के दौरान सरपंच प्रतिनिधि बुद्धनाथ पैगोर, उपसरपंच संतोष ठाकुर, रूपेश रोहिदास, गुलाब शास्त्री, सचिन धीवर, लोकप्रकाश दिवाकर, सतानंद साहू, अनिल पटेल समेत अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद थे।
Author Profile

Latest entries
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
महासमुंदSeptember 8, 2026लकड़ी तस्कर के घर मिला 81 लाख रुपए, मनीष अग्रवाल करता था खैर की लकड़ी का तस्करी
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
बिलासपुरSeptember 6, 2026बहतराई स्टेडियम में दिखा छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का भव्य संगम, मुख्यमंत्री ने कहा – आस्था और पारिवारिक खुशहाली का महापर्व है तीजा
