बिलासपुर। बर्निंग कार से मिले नर कंकाल से तीन लोगों की पहचान यशिका मनहर, अभिषेक कुर्रे व समीर खान के रूप में रविवार को ही हो गई थी। सोमवार को कार के अंदर विक्टोरिया आदित्य के भी होने को पुष्टि पुलिस ने की है। पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में भी पीछे की सीट में जिस युवक का कंकाल मिला था उसमे एक फीमेल बॉडीपार्ट होने की पुष्टि हुई है।
22 जनवरी की रात करीब 1:30 बजे के आसपास एक वैन्यू कार अनियंत्रित होकर ग्राम पोड़ी व खैरा के मध्य पेड़ से टकरा गई थी। इसके बाद कार में भीषण आग लग गई थी। जिसकी सूचना देर रात्रि डायल 112 में राहगीरों द्वारा दी गई। सूचना पर रतनपुर पुलिस की टीम व एफएसएल और तहसीलदार की मौजूदगी में घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के बाद जो तथ्य सामने आए है उसके अनुसार वैन्यू कार नम्बर सीजी 10 bd 7861 शहनवाज खान उर्फ समीर पिता ईशरार खान मूल निवासी राजपुर पेंड्रा हालमुकाम रिंग रोड 2 पल्लव भवन के सामने की है। शहनवाज खान के मित्रों ने ड्राइविंग सीट में मिले कंकाल, उसकी चेन, अंगूठी और कड़ा से कंकाल की पहचान शहनवाज खान के रूप में की है। इसी तरह ड्राइविंग सीट के बगल में मिले कंकाल में एक चेन मिली है जिसकी शिनाख्त याशिका मनहर पिता भवानी राम उम्र 22 वर्ष निवासी बालको नगर भद्रा पारा जिला कोरबा के रूप में उसके पिता ने की है। ड्राइविंग सीट के पीछे मिले कंकाल में एक कड़ा, चेन घड़ी मिली है, जिसकी पहचान अभिषेक कुर्रे पिता स्वर्गीय सत्यप्रकाश कुर्रे उम्र 25 वर्ष निवासी वसुंधरा नगर थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर के रूप में उसके जीजा नीलेश कुमार ने की है। पुलिस की पूछताछ में ये बाद सामने आई है की विक्टोरिया आदित्य, यशिका मन्हार, अभिषेक कुर्रे व समीर खान एक साथ वेन्यू कार में पिकनिक मनाने के लिए फार्म हाउस के लिए निकलते देखा गया है। चारों ओमीगोज बार से एक साथ निकले थे। लेकिन विक्टोरिया के बॉडी का पार्ट्स कार में नहीं मिलने से उसकी पुष्टी नहीं हो पा रही थी।
रतनपुर पुलिस द्वारा समीर, याशिका व अभिषेक कुर्रे का मर्ग कायम कर शव पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। घटना स्थल के निरीक्षण में दुर्घटनाग्रस्त वेन्यू कार के पीछे सीट के पास एक चाबी मिली थी जिसे विक्टोरिया के परिजन विक्टोरिया के रूम की चाबी होना बताया है। विक्टोरिया के मोबाईल का लास्ट लोकेशन भी घटना स्थल के पास आया है। डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम की जो प्रारंभिक रिपोर्ट दी है उसके अनुसार ड्राइविंग सीट के पीछे मिले अभिषेक कुर्रे के कंकाल में एक फीमेल के बॉडी का पार्ट्स मिला है। जिसे फॉरेंसिक जाँच हेतु प्रिज़र्व किया गया है। कुल 4 व्यक्तियों के बॉडी पार्ट्स दुर्घटनाग्रस्त कार से मिलने से परिस्थितिजन्य साक्ष्य एवं भौतिक साक्ष्य के आधार पर मृतिका विक्टोरिया आदित्य पिता चेतन आदित्य उम्र 22साल निवासी एनटीपीसी कोरबा की शिनाख्त कर मर्ग कायम किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 26, 2026स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई ताकत, NTPC के CSR मद से सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में लगा 7.19 करोड़ रुपए का उपकरण, केंद्रीय मंत्री ने किया लोकार्पण
बिलासपुरApril 26, 2026ऐतिहासिक नगरी मल्हार में मिला 2000 साल पुराना ताम्रपत्र, ज्ञान भारतम अभियान के तहत मिल रही है कई ऐतिहासिक पांडुलिपि और धरोहरें
दुर्गApril 25, 2026STF कांस्टेबल की पत्नी और बेटे की हत्या, बेटी घायल, आरोपी महिला गिरफ्तार, अवैध संबंध बना हत्या का कारण
बिलासपुरApril 25, 2026व्यापार विहार में पानी निकासी की समस्या, रेलवे, FCI और निगम अधिकारियों की बनेगी कमेटी
