अवैध प्लाटिंग पर फिर चला निगम का बुलडोज़र, मकान और बाउंड्रीवाल को ढहाया, सड़क और सीमांकन पिलर को भी हटाए गए

बिलासपुर। शहर में चल रहे अवैध प्लाटिंग के खिलाफ़ आज एक बार फिर नगर निगम ने बड़ी संख्या में मशीनरी लगाकर अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की है। निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत निर्देश पर मंगला के धुरी पारा में अवैध प्लाट पर बन रहे मकान, सी सी रोड समेत बाउंड्रीवाल और फेंसिंग को तोड़ दिया गया है और लोहे के गेट मुरुम् व अन्य सामानों को जब्त कर लिया गया है।
नगर पालिक निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत द्वारा अवैध प्लाटिंग के खिलाफ़ लगातार कार्रवाई के के निर्देश दिए गए है। जिसके तहत निगम के भवन शाखा, राजस्व विभाग, टाउन प्लानिंग और जोन क्रमांक 1 द्वारा आज मंगला के धुरी पारा में आठ स्थानों पर कार्रवाई की गई। अलग- अलग खसरा नंबर 392, 393, 389, 43/1, 50 में लगभग दस एकड़ जमीन मे भुनेश्वर वर्मा, घनश्याम श्रीवास्तव, सैयद उबेर अकबर, बलराम खोरबहारा, बलदाऊ, नरेश, रामेश्वर, हर्ष कश्यप, रोहित कश्यप, सूरज कश्यप, श्रीमती जया कश्यप की भूमि पर अवैध प्लाटिंग किया जा रहा था। जिसके खिलाफ नगर निगम द्वारा कार्रवाई की गई है। ज्ञात है की शहर में हो रहे अवैध प्लाटिंग से शहर की सूरत बिगड़ रही है.बिना किसी योजना और नियम के तैयार ये अवैध प्लाट भविष्य में परेशानी पैदा करते है। इन सबको देखते हुए कमिश्नर कुणाल दुदावत ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ़ कार्रवाई के निर्देश दिए है, निगम द्वारा आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। आज की कार्रवाई के दौरान अपर आयुक्त राकेश जायसवाल, भवन अधिकारी सुरेश शर्मा, उप अभियंता जुगल सिंह, प्रमिल शर्मा समेत और जोन क्रमांक 1 के उपअभियंता आशीष गुप्ता व पुलिस बल तथा निगम के कर्मचारी उपस्थित रहें।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *