बिलासपुर। अतिक्रमण हटाने गए निगम के प्रभारी पर जानलेवा हमला हुआ है। यह हमला अतिक्रमण हटाने के दौरान आक्रोशित युवक ने किया है। हालांकि पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता इन दिनों मुहिम चलाकर शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को अतिक्रमण दस्ते के प्रभारी प्रमील शर्मा के नेतृत्व में साइंस कालेज के आसपास सड़क किनारे कब्जाकर गुमटी चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। बेजाकब्जा में बनी दुकानों को खाली कराकर हटाया जा रहा था, इस दौरान अचानक वहां दूकान लगाने वाले युवक गोल्डी ने प्रभारी प्रमिल शर्मा पर जानलेवा हमला कर दिया और बिजली के तारों से प्रभारी का गला दबाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद टीम के लोगों ने तत्काल हमलावर को दबोच कर प्रभारी को छुड़ाया। इस दौरान कुछदेर के लिए वहां की स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। प्रमील शर्मा को दबोच चुके युवक को छुड़ाने के लिए जमकर झुमाझटकी हुई। इस दौरान कुछ कर्मचारियों ने युवक पर हाथ आजमाए। प्रमील शर्मा को बड़ी मुश्किल से युवक के चंगुल से बचाया गया। इसके बाद युवक को पकड़कर सरकंडा पुलिस को सौंप दिया गया जहां उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। युवक को पुलिस को सौंपने के बाद निगम की अतिक्रमण टीम ने एक बार फिर से अतिक्रमण हटाने का काम जारी किया और आसपास के दर्जनभर से ज्यादा अतिक्रमण हटाए गए।
Author Profile

Latest entries
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
महासमुंदSeptember 8, 2026लकड़ी तस्कर के घर मिला 81 लाख रुपए, मनीष अग्रवाल करता था खैर की लकड़ी का तस्करी
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
बिलासपुरSeptember 6, 2026बहतराई स्टेडियम में दिखा छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का भव्य संगम, मुख्यमंत्री ने कहा – आस्था और पारिवारिक खुशहाली का महापर्व है तीजा
