खनिज विभाग की कार्रवाई, कोयले की अवैध परिवहन पर 5 लाख 62 हजार रूपए का किया जुर्माना

बिलासपुर। खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कोयला, रेत और ईंट का अवैध परिवहन करते हुए 14 वाहनों को जब्त किया है। खनिज विभाग ने कोयले का अवैध परिवहन करते हुए 5 लाख 62 हजार रुपए का जुर्माना किया है।
खनिज विभाग बिलासपुर द्वारा पिछले 03 दिन के अंदर अवैध परिवहन के कुल 14 प्रकरण दर्ज किए है। जिसमे कोयला के अवैध परिवहन करते हुए 2 वाहन, 01 ईंट, 03 मिट्टी/मूरूम और 08 रेत के वाहन जप्त किए गये हैं। खनिज विभाग के अधिकारियों ने कोयले के दो वाहन ग्राम बेलमुंडी से जब्त किए थे। जाँच के दौरान बिना पास के परिवहन होना पाया गया था। जिसे थाना सकरी की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ रखा गया था। थाना परिसर में वाहन चालकों द्वारा जो रॉयल्टी पर्ची प्रस्तुत किया गया वह पुराना था। प्रकरण दर्ज किया गया है। पर्ची दो दिन पुरानी होने के कारण उसे अमान्य करते हुए अवैध खनिज परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया था। प्रकरण दर्ज करने के बाद परिवहनकर्ता पर खनिज विभाग ने 05 लाख 62 हज़ार रुपए जुर्माना किया जिसे जमा कराने के बाद वाहन को कोयला के साथ 23/01/2023 को छोड़ दिया गया है। शेष वाहनों पर कार्यवाही खनिज नियमों के तहत की जा रही है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *