बिलासपुर। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को जिला मुख्यालय के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में छ.ग. शासन के लोक निर्माण, गृह, जेल एवं पर्यटन विभाग के संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ध्वजारोहण करेंगे।
मुख्य समारोह में प्रातः 8.59 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण, प्रातः 9.02 बजे राष्ट्रगान, प्रातः 9.05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा। प्रातः 9.15 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संदेश का वाचन एवं उद्बोधन और प्रातः 9.35 बजे हर्ष फायर होगा। इसके पश्चात् प्रातः 9.40 बजे मार्च पास्ट, प्रातः 9.55 बजे स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। प्रातः 10.30 बजे शासकीय विभागों की झांकी और प्रातः 10.45 बजे जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
रायपुरJune 10, 2026बदले गए 11 जिलों के DEO, देखिए सूची… किस जिले में किसे बनाया गया शिक्षा अधिकारी
बिलासपुरJune 10, 2026पूर्व उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ने किया भगवान श्री शिवरीनारायण का दर्शन
बिलासपुरJune 10, 2026पलट गया ट्रैक्टर, ईंट में दब गया था मजदूर, मचा कोहराम, स्थानीय लोगों ने बचा लिया
बिलासपुरJune 9, 2026सुशासन तिहार में बेलतरा की जनता ने सुनाई अपनी पीड़ा, पानी, सड़क, खाद, बिजली और किसानों के अधिकारों को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन
