बिलासपुर। कलेक्टर सौरभ कुमार की अध्यक्षता में जंगली हाथियों की सुरक्षा के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक आज यहां जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में जंगली हाथियों की सुरक्षा एवं हाथी मानव द्वंन्द की समस्या से निपटने हेतु प्रस्तावित कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। सभी विभागों के आपसी समन्वय एवं सहयोग से लोगों को सचेत कर हाथियों की सुरक्षा किये जाने पर रणनीति तैयार किया गया।
बैठक में जन हानि, जन घायल, पशु हानि, फसल हानि एवं अन्य संपत्ति हानि के प्रकरणों का त्वरित निराकरण एवं मुआवजा भुगतान की समीक्षा की गई। ग्रामीणों में मानव हाथी द्वंद के कारण एवं अपनाये जाने वाले उपायों के बारे में जन जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्य सतत् रूप से चलाये जाने की जरूरत महसूस की गई। वन क्षेत्रों से गुजरने वाले विद्युत तारों को मानक उंचाई पर संधारित एवं मानक उंचाई से नीचे झूल रहे बिजली के तारों को दुरुस्त करने की कार्यवाही के संबंध में विद्युत विभाग से वनक्षेत्रों से गुजरने वाले बिजली लाईन में कवर्ड कंडक्टर का प्रयोग, हुकिंग एवं सर्वे करने के निर्देश दिए गए। जंगली जानवर के रिहायशी क्षेत्रों में प्रवेश करने पर उसे देखने के लिये भीड़ को नियंत्रित करने के लिये पुलिस विभाग की सहायता एवं सहयोग पर चर्चा की गई। बैठक में संबंधित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 25, 2026अमृतसर से लाकर शहर में बेच रहा था हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की हेरोइन जप्त
रायपुरOctober 25, 2026रायपुर के प्रेस क्लब मे चली गोली, युवक गिरफ्तार, सदस्य नहीं बनाए जाने से है नाराज
बिलासपुरOctober 24, 2026मोमबत्ती जलाकर के खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा, 11 हजार रुपए जप्त
रायपुरOctober 23, 2026प्रदेश की 170 बसों की परमिट रद्द, ब्लैक लिस्ट भी किया गया, बसों को चलाने पर होगी 6 महीने की सजा
