बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शासन लोक निर्माण विभाग के द्वारा बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पौंसरा से चांटीडीह मार्ग, मोपका से तोरवा मार्ग, अकलतरी से लखराम मार्ग में सड़क नवीनीकरण के लिए तीन करोड़ सात लाख की राशि स्वीकृत की गई है। इन मुख्य सड़कों के नवीकरण की मांग विगत कई वर्ष से लंबित थी और अब राशि स्वीकृत हो जाने के बाद जल्द ही नवीनीकरण कार्य प्रारंभ होगा और वहां की स्थानीय जनों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और जर्जर सड़क से लोगों को छुटकारा मिल सकेगा।
इस विषय पर जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने कहा की पिछले कई वर्षों से ये सड़के जर्जर थी,बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के इन मुख्य मार्गों के सड़क के जर्जर होने के बाद ग्रामवासियों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ा है और आज जब यह सड़कें नवीनीकरण के लिए स्वीकृत हो गई है तो मैं सर्वप्रथम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी, टी एस सिंहदेव जी व ताम्रध्वज साहू जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
उन्होंने जन भावनाओं और स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में हो रही समस्या को देखते इन सड़क मार्गों के नवीनीकरण की स्वीकृति प्रदान की है और अब जल्द ही इन सड़कों के नवीनीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा और आम जनता को राहत मिल सकेगी और मेरा भी हमेशा यही प्रयास रहता है कि जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र में पानी, सड़क, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए ग्रामवासियों को समस्याओं का सामना ना करना पड़े पर दुर्भाग्य की बात यह है की कुछ भाजपा के नेता इसे भी अपनी उपलब्धि बताकर मोदी जी का महिमामंडन करते हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 25, 2026अमृतसर से लाकर शहर में बेच रहा था हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की हेरोइन जप्त
रायपुरOctober 25, 2026रायपुर के प्रेस क्लब मे चली गोली, युवक गिरफ्तार, सदस्य नहीं बनाए जाने से है नाराज
बिलासपुरOctober 24, 2026मोमबत्ती जलाकर के खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा, 11 हजार रुपए जप्त
रायपुरOctober 23, 2026प्रदेश की 170 बसों की परमिट रद्द, ब्लैक लिस्ट भी किया गया, बसों को चलाने पर होगी 6 महीने की सजा
