बिलासपुर। शिवघाट में बन रहे बराज का निरीक्षण करने गए सिंचाई विभाग के इंजीनियरों पर ठेकेदार के कर्मचारियों ने जमकर हुज्जतबाज और गाली गलौच की। कर्मचारियों के इस व्यवहार से सिंचाई विभाग के अधिकारी दहशत में है। बताया जा रहा है की ठेकेदार और उनके कर्मचारियों को चीफ इंजीनियर प्रश्रय दे रहे है।
अरपा नदी के शिवघाट में बन रहे बराज में ठेकेदार की मनमानी चल रही है। चीफ इंजियार अजय सोमवार के शह में ठेकेदार और उनके कर्मचारी सिंचाई विभाग के छोटे अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करने से भी पीछे नहीं हट रहे है। अभी गुरुवार को Democrecy.in में बराज निर्माण को लेकर खबर प्रकाशित हुई थी। इस खबर में बताया गया था की ठेकेदार के कर्मचारी दलदली में फ्लोर निर्माण के लिए ढलाई कर रहे है। ढलाई के लिए जो मिक्सचर बनाया गया है उसमे गुणवत्ता की भारी कमी है। मसाला में नाममात्र का सीमेंट डाला गया है। जिस हिसाब से फ्लोर निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है उस हिसाब से पहली बारिश में ही उसके बह जाने की संभावना है। खबर में यह भी बताया गया था की ढलाई के समय सिंचाई विभाग का एक भी अधिकारी मौजूद नहीं था। पूरा काम ठेकेदार के कर्मचारी अपने हिसाब से और अपने अनुभव से कर रहे है। इस खबर के वायरल होते ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद सिंचाई विभाग के दो अधिकारी मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे तो ठेकेदार के कर्मचारियों से उनका विवाद हो गया। ठेकेदार के कर्मचारियों ने अधिकारियों के साथ धक्का मुक्की की, देख लेने की धमकी भी दी। यही नहीं अधिकारियों को अश्लील गालियां भी देते रहे। ठेकेदार के कर्मचारियों के इस व्यवहार से अधिकारी सकते में आ गए और वहां से दुम दबाकर भाग निकले। अब सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जान का खतरा होने का भय सता रहा है। ठेकेदार के कर्मचारियों और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के बीच हो रही हुज्कातबाजी की किसी ने वीडियो बना लिया है और इसे वायरल भी कर दिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 25, 2026अमृतसर से लाकर शहर में बेच रहा था हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की हेरोइन जप्त
रायपुरOctober 25, 2026रायपुर के प्रेस क्लब मे चली गोली, युवक गिरफ्तार, सदस्य नहीं बनाए जाने से है नाराज
बिलासपुरOctober 24, 2026मोमबत्ती जलाकर के खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा, 11 हजार रुपए जप्त
रायपुरOctober 23, 2026प्रदेश की 170 बसों की परमिट रद्द, ब्लैक लिस्ट भी किया गया, बसों को चलाने पर होगी 6 महीने की सजा
