बिलासपुर। बिलासा देवीं केंवट एयरपोर्ट चकरभांठा में नाईट लैण्डिंग सुविधा के लिए जरूरी संरचना निर्माण का काम आज से शुरू कर दिया गया। कलेक्टर सौरभ कुमार एवं एविएशन डायरेक्टर एनएन एक्का ने कल निरीक्षण कर आज से काम शुरू करने के सख्त निर्देश दिए थे। बिलासपुर एयरपोर्ट को 3 सीव्हीएफआर से 3 सीआईएफआर में उन्नयन के लिए ये निर्माण कार्य बहुत जरूरी हैं। लगभग 10 करोड़ रूपये के सिविल नेचर के प्रथम चरण का काम आज से ठेकेदार द्वारा शुरू कर दिया गया। एयरपोर्ट डायरेक्टर एन.बीरेन सिंह ने कार्य का शुभारंभ किया। मिट्टी खोदाई का काम शुरू हुआ है। इसका कार्यादेश मंगलवार को मां भगवती कंस्ट्रक्शन को जारी किया गया था। इन कामों के पूर्ण होने पर विमानों की नाईट लैण्डिंग सुविधा के साथ-साथ फ्लाईट केेंसिल होने की समस्या से भी निजात मिलेगी। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ आदित्य ग्रोवर, सब इंजीनियर उमंग गौरहा, ठेकेदार एवं एयरपोर्ट के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
