बिलासपुर। कलेक्टर सौरभ कुमार की अध्यक्षता में आज यहां मंथन सभाकक्ष में क्रेडाई के पदाधिकारियों एवं अधिकारियों की संयुक्त बैठक सह कार्यशाला आयोजित की गई। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि लोगों को किए गए वायदें के अनुरूप समय-सीमा में मकान उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी बिल्डर्स की है। यदि उपभोक्ताओं के साथ किसी तरह की धोखाधड़ी की शिकायत आएगी तो रेरा एवं जिला प्रशासन द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बिल्डर्स और डेवलपर्स की समस्याएं भी सुनी और नियमानुसार जल्द निराकरण का भरोसा दिया।
कलेक्टर ने कहा कि अवैध प्लाटिंग के खिलाफ तेजी से कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमें गठित की गई है। ऐसे तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर है। उन्होंने कहा कि रियल इस्टेट सेक्टर का देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान है। प्रमोटर्स-बिल्डर्स को अपनी घोषणा के अनुरूप सुविधा उपभोक्ता को देनी होगी। प्रमोटर्स-बिल्डर्स ने अपने अनुभव के आधार पर कई दिक्कते गिनाई, जिनका अधिकारियों ने समाधान किया। बिल्डर्स ने कालोनाइजर रजिस्ट्रेशन, प्राॅपर्टी टेक्स, अवैध प्लाॅटिंग जैसे मसलों से जुड़ी समस्याएं बताई।
निगम कमिश्नर ने बताया कि निगम द्वारा अवैध प्लाॅटिग पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार आगामी समय में निगम एवं राजस्व के संयुक्त अमले द्वारा और तेजी से कार्रवाई की जाएगी। बिल्डर्स ने कार्यशाला में बताया कि अभी केवल आवासीय काॅलोनी का सोसायटी पंजीयन हो रहा है। व्यावसायिक काम्प्लेक्स का पंजीयन नहीं हो रहा है। कलेक्टर ने जल्द ही निर्धारित गाईडलाईन के अनुसार इस समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया। क्रेडाई के अध्यक्ष श्री अजय श्रीवास्तव और अन्य पदाधिकारिर्यो ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव और विचार रखे। बैठक में बिलासपुर क्रेडाई के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव सहित एडीएम आर.ए.कुरूवंशी, संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, बिल्डर्स एवं काॅलोनाईजर शामिल हुए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 25, 2026अमृतसर से लाकर शहर में बेच रहा था हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की हेरोइन जप्त
रायपुरOctober 25, 2026रायपुर के प्रेस क्लब मे चली गोली, युवक गिरफ्तार, सदस्य नहीं बनाए जाने से है नाराज
बिलासपुरOctober 24, 2026मोमबत्ती जलाकर के खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा, 11 हजार रुपए जप्त
रायपुरOctober 23, 2026प्रदेश की 170 बसों की परमिट रद्द, ब्लैक लिस्ट भी किया गया, बसों को चलाने पर होगी 6 महीने की सजा
