सरगांव। मदकू द्वीप में कलश यात्रा के साथ महाशिवरात्रि का महापर्व शुरू हो गया है। तीन दिनों तक यहां पर भगवान भोलेनाथ की पूजा, अर्चना अनुष्ठान किया जाएगा। आसपास के दर्जनों गांवों से शिवभक्त भगवान शिव बका दर्शन करने पहुंचेंगे।
माण्डूक्य ऋषि की तप:स्थली श्रीहरिहर क्षेत्र केदार द्वीप मदकू में प्रतिवर्षानुसार महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर त्रिदिवसीय शिव आराधना महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ आज कलशयात्रा के साथ हुआ। प्रातः महामाया मंदिर मदकू एवं परसवानी से बाजे गाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई जिसमें महामाया मंदिर मदकू से मदकू, ठेलकी, बासिन, बड़ियाडीह, देवाकर, लमती, किरना, दरूवनकापा, मदवानी, बारगांव एवं महामाया मंदिर परसवानी से परसवानी, अकोली, दतरेंगी, कुम्हरखान, कड़ार, कोटमी, जरहागांव, गोढ़ी, लमती,सिंगारपुर आदि 25 गांव की बालिका एवं महिलायें सम्मिलित हुई। कलशयात्रा के यज्ञमण्डप में प्रवेश के यज्ञारंभ हुआ। तीन आवृत्ति रूद्राभिषेक पश्चात हवन हुआ। आयोजन में आने वाले लगभग 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भण्डारे में प्रसाद ग्रहण किया।
त्रिदिवसीय शिव आराधना महोत्सव के द्वितीय दिवस महाशिवरात्रि को रूद्राभिषेक, हवन एवं रात्रि में अहोरात्र-रूद्राभिषेक किया जावेगा। उक्त आयोजन में आसपास के ग्रामों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य जुटे हुए हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
