आगामी बरसात में सरकंडा क्षेत्र में जलभराव की समस्या से मिलेगी मुक्ति, दो करोड़ में बनेगा नाला, महापौर और सभापति ने किया भूमिपूजन

बिलासपुर। सरकंडा क्ष्ोत्र के नागरिकों को आगामी बरसात से पहले बड़ी सौगात मिलने वाली है। यहां बरसाती पानी को सीध्ो अरपा नदी में बहाने के लिए दो करोड़ रुपए से अधिक की राशि से बड़ा नाला बनाया जाएगा। महापौर रामशरण यादव व सभापति श्ोख नजीरुद्दीन ने शुक्रवार को इस निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर मेयर श्री यादव ने कहा कि सरकंडा क्ष्ोत्र के नागरिकों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो रही है। उम्मीद है, नाला बनने के बाद सरकंडा क्ष्ोत्र के बंधवापारा, बघवा मंदिर के आसपास के क्ष्ोत्रों में जलभराव की समस्या नहीं आएगी। यहां के नागरिकों की समस्या से हमने सीएम भूपेश बघ्ोल को अवगत कराया, जिन्होंने नाला निर्माण के लिए राशि की स्वीकृति दी है। पार्षद पुष्पा तिवारी ने बताया कि नगर निगम के वार्ड क्रमांक 66 में हर बरसात जलभराव की समस्या आती है। दरअसल, यहां पानी निकासी के लिए बनाई गई नाली संकरी है। नदी के छोर तक ढलान भी सही नहीं है, जिससे बारिश का पानी तेज गति से नहीं निकल पाता है। यहां के नागरिक सालों से इस समस्या से मुक्ति दिलाने की मांग करते आ रहे थ्ो। नगर निगम में कांग्रेस का शासनकाल आने के बाद नागरिकों की इस मांग से महापौर श्री यादव को अवगत कराया। पब्लिक को हो रही बड़ी दिक्कतों को संज्ञान में लेते हुए मेयर के निर्देश पर नगर निगम ने यहां बड़ा नाला बनाने के लिए प्रस्ताव बनाकर राज्य शासन को भ्ोजा। शासन ने 15वें वित्त आयोग से नाला निर्माण के लिए दो करोड़ रुपए से अधिक स्वीकृत किए हैं। यह नाला हनी ट्रेडर्स, बघवा मंदिर होते हुए अरपा नदी तक जाएगा। भूमिपूजन के अवसर पर एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला, पार्षद अब्दुल इब्राहिम खान, जोन के अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *