बिलासपुर। सरकारी कर्मचारी सहकारी गृह निर्माण समिति मोपका की आम सभा रविवार को लंबे समय बाद होने जा रहे है। आमसभा की बैठक में भारी हंगामे के आसार है। क्योंकि दो हजार से अधिक लोग जमीन की रजिस्ट्री पेपर लेकर घूम रहे है। लेकिन उन्हें जमीन नहीं मिल रही है। जमीन लेने वाले हितग्राहियों में गुस्सा फूटा तो मामला मारपीट तक पहुंच सकता है।
मोपका स्थित सरकारी कर्मचारी सहकारी गृह निर्माण समिति की वार्षिक साधारण आम सभा 19 फरवरी को आहूत की गई है। यह सभा दोपहर 12 बजे से वार्ड क्र. 47 पं. रामगोपाल तिवारी, रामकृष्ण नगर, सत्या शोरूम के सामने मोपका में शुरू होगी। बताया जा रहा है की समिति के सभी सदस्यों को आमसभा की सूचना दी गई है। लेकिन वास्तविकता ये है की आधे से ज्यादा लोगों को बैठक की सूचना दी ही नही गई है। क्योंकि समिति के पदाधिकारियों को इस बात का अंदेशा पहले से है की सारे सदस्य बैठक में आएंगे तो उन सदस्यों का सामना करना मुश्किल हो जाएगा जो जमीन की रजिस्ट्री पेपर लेकर भटक रहे है। बैठक में विचार के लिए दस बिन्दुओं की कार्यसूची निर्धारित की गई है।
समिति पिछले कई सालों से विवादित है। क्योंकि समिति ने कितनी प्लाट है उससे कई गुना ज्यादा लोगो को प्लाट बेच चुकी है। यही कारण है की लोग रजिस्ट्री पेपर लेकर समिति के पदाधिकारियों के चक्कर काट रहे है। लेकिन उन्हें जमीन नहीं मिल पा रही है। इसके अलावा जिन लोगों को जमीन मिल गई है वे भी परेशान है क्योंकि समिति के पदाधिकारी गुंडागर्दी कर रहे है। जब लोग अपनी जमीन में मकान बनवाने जाते है तो मारपीट करके भगा दिया जाता है। जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए समिति के पदाधिकारी पैसे की मांग करते है। पैसे देके कब्जा मिल जाता है तो मकान बनाने का काम अपने लोगों को दिलाने के लिए दबाव बनाते है। यही कारण है की समिति में जमीन लेने वाला हर व्यक्ति पदाधिकारियों से त्रस्त है और भयंकर आक्रोशित है। रविवार को होने वाली आमसभा में लोगो का गुस्सा फुट सकता है। क्योंकि सारे लोग इकट्ठे होगे तो लोगो की ताकत बढ़ेगी और पदाधिकारियों के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद हो सकता है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
बिलासपुरJuly 25, 2026मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज जीतने वाली एंजेल ने कहा – सपनों की कोई उम्र नहीं होती, मुझे गर्व है कि मैं बिलासपुर का नाम रोशन किया
बिलासपुरJuly 24, 2026धार्मिक यात्रा में गए व्यापारी के घर सेंधमारी, लाखों के गहने और नगदी पार
बिलासपुरJuly 22, 2026निष्क्रिय और डरपोक विधायक है अमर, न सदन में सवाल पूछता है न सड़क की लड़ाई लड़ता है – शैलेश
