बिलासपुर। 52 लाख रुपए सरकारी पैसे का गबन करने वाले आरोपी को पुलिस ने 13 साल बाद गिरफ्तार किया है। यह उपलब्धि चकरभाठा थाने की पुलिस ने हासिल की है। इसके पहले थाने में कई जाबांज पुलिस अधिकारी आए और चले गए लेकिन इस खूंखार और शातिर अपराधी तक उनके हाथ नहीं पहुंच पाए।
सयुक्त संचालक आर0बी0अंजनकर नगरी प्रशासन एवं विकास बिलासपुर छ0ग0 द्वारा दी गयी रिपोर्ट (लिखित) दिनांक 31.05.2009 थाने में प्राप्त हुयी थी, जिसकी जांच की जा रही थी। जांच पर 01 आर0के0 उपाध्याय तत्कालिन अध्यक्ष नगर पंचायत बोदरी 02 चेतन दास अहुजा 03 प्रितम सिंह राठौर 04 विरेन्द्र कुमार शर्मा 05 मिथलेश शर्मा 06 अरूण झा, के द्वारा बदयान्ती पूर्वक शासकीय सम्पत्ति की राशि का गबन कराना पाया गया जो अपराध धारा 420,409,34 भादवि का पाये जाने से अपराध क्रमांक 81/2010 पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था।
प्रकरण में अन्य आरोपियो की गिरफ्तारी वर्ष 2021 में की थी। मामले के फरार आरोपी की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया बाद श्रीमान पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह व अति. पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी भारती मरकाम द्वारा फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु एक विशेष टीम का गठन कर आरोपी पता तलाश प्रारंभ की गई पतासाजी के विवेचना दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि आरोपी अपने सकुनत पर उपस्थित होने पर तत्काल टीम रवाना होकर उसके सकुनत में जाकर दबिस दिया जो अपने सकुनत पर उपस्थित मिला जिसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर थाना लाकर पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया।
आरोपी के विरूध पर्याप्त साक्ष्य एवं सबुत पाये जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
आरोपी – आर0के0 उपाध्याय (राजकुमार उपाध्याय) पिता स्व0 कृपाराम उपाध्याय उम्र 75 साल साकिन ग्राम बोदरी वार्ड क्रमांक 02 चकरभाठा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ0ग0
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
बिलासपुरJuly 25, 2026मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज जीतने वाली एंजेल ने कहा – सपनों की कोई उम्र नहीं होती, मुझे गर्व है कि मैं बिलासपुर का नाम रोशन किया
बिलासपुरJuly 24, 2026धार्मिक यात्रा में गए व्यापारी के घर सेंधमारी, लाखों के गहने और नगदी पार
बिलासपुरJuly 22, 2026निष्क्रिय और डरपोक विधायक है अमर, न सदन में सवाल पूछता है न सड़क की लड़ाई लड़ता है – शैलेश
