बिलासपुर। कोटा पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसने एक किसान से 4 डिसमिल जमीन का सौदा कर 4 एकड़ 41 डिसमिल जमीन को रजिस्ट्री करने के न केवल दबाव बनाया रजिस्ट्री पेपर में भी पूरी जमीन को दर्ज कर धोखा देने का प्रयास किया।
मिली जानकारी के अनुसार झिंगटपुर निवासी ध्यानदास मानिकपुरी ने कोटा थाने में आकर लिखित शिकायत पेश किया कि प्रीतम कुमार विश्वास ने उसकी ग्राम झिंगटपुर में स्थित जमीन में से 15 डिसमिल जमीन का 4 लाख रुपए मे खरीदी का सौदा तय किया। इसके बाद उसके खाते में वह पहले 21 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिया। फिर सरकारी पैसा खाते में जमा हो जाने की जानकारी देते हुए 17 लाख रुपए वापस ले लिए। जब रजिस्ट्री कराने की बारी आई तो पूरा 4 एकड़ 41 डिसमिल जमीन को रजिस्ट्री कराने लगा। शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी प्रीतम कुमार विश्वास उर्फ प्रीतम गुप्ता को 08.03.2023 को गिरफ्तार कर विधिवतत कार्यवाही कर माननीय न्यायलय पेश किया गया है।
आरोपी – प्रीतम कुमार विश्वास उर्फ प्रीतम गुप्ता पिता गोपाल कृष्ण उम्र 33 साल साकिन अमोरा थाना जरहागांव जिला मुंगेली छ.ग हाल मुकाम चपोरा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
महासमुंदSeptember 8, 2026लकड़ी तस्कर के घर मिला 81 लाख रुपए, मनीष अग्रवाल करता था खैर की लकड़ी का तस्करी
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
