बिलासपुर। पचपेड़ी पुलिस ने ट्रेन से सोने का जेवर चोरी करने वाला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से सोने के जेवर जब्त किए गए है। जिसकी कीमती करीबन ₹400000/ चार लाख रूपये बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार 07/3/2023 को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम मानिकचौरी मेन रोड में एक व्यक्ति अपने पास में संदिग्ध रुप से सोने का जेवर रखा हुआ है और बेचने के फिराक में खड़ा है। सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहन के ग्राम मनिकचौरी पहुंचकर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी जयकिशन देवार पिता संजय देवार उम्र 36 साल निवासी बलौदाबाजार भैसा पसरा थाना व जिला बलौदा बाजार छ. ग. के कब्जे से पर्स के अंदर सोने के चटकन, मंगलसूत्र, झुमकी, सिक्का को समक्ष गवाहन जप्त कर चोरी के संदेह में हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने से आरोपी द्वारा चोरी का सामान होना स्वीकार किया। इसके बाद इस्त. क. 01/23 धारा 41 (1-4) जाफौ. / 379 भादवि के तहत कार्यवाही की गई। आरोपी को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
नाम आरोपी : जयकिशन देवार पिता संजय देवार उम्र 36 साल निवासी भैसापसरा देवारपारा बलौदाबाज़ार
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
महासमुंदSeptember 8, 2026लकड़ी तस्कर के घर मिला 81 लाख रुपए, मनीष अग्रवाल करता था खैर की लकड़ी का तस्करी
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
