बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पेंडरवा में महिला समिति धीवर समाज के द्वारा विष्णु पुराण का अलौकिक आयोजन कराया जा रहा है। इस आयोजन को संपन्न कराने में ग्राम वासियों के साथ ही धीवर समाज के महिला समिति का भी विशेष योगदान है। विष्णु पुराण की कथा को श्रवण करने के लिए जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा भी पहुंचे उन्होंने व्यासपीठ से आशीर्वाद लेकर इस धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराने के लिए धीवर समाज को शुभकामनाएं दी।
जिला पंचायत के सभापति अंकित गौरहा ने विष्णु पुराण के इस धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन के लिए धीवर समाज की महिला समिति को शुभकामनाएं देते हुऐ बताया की जीवन में धार्मिक कार्य के साथ हमें अच्छे कर्म भी करने चाहिए तभी हमारा जीवन सफल होगा और आपने आज जो सम्मान व स्नेह दीया हैं उसके लिए मै जीवन पर्यंत आपका ऋणी रहूंगा। यज्ञ में आचार्य रोहणी कुमार पांडेय ने विष्णु पुराण कथा श्रवण कराई, जिसमें उन्होंने कहा कि हर युग में भगवान नारायण अलग-अलग रूपों में आकर लोगों का कल्याण किया और दुष्टों का संहार किया। ऋषि मुनि यज्ञ व कथा प्रारंभ करते थे तो दैत्य उसमें विघ्न उत्पन्न करते थे। जब-जब ऐसा हुआ तब-तब भगवान हरि ने संत ब्राह्माणों और गाय की रक्षा के लिए अवतरित हुए।
ग्राम पंचायत के उपसरपंच पवन धीवर ने बताया की जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा से हमेशा छोटे भाई की तरह स्नेह और सहयोग मिलता है और वह जनहित के कार्य में हमेशा ग्राम वासियों का सहयोग करते हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मुख्य यजमान श्रीमती रामदुलारी धींवर, पवन धीवर, राजकुमार धीवर, जतिन धीवर, भागवत धीवर, सुर्यकांत धीवर, जयंत धीवर, उत्तम धीवर, राम धीवर, परमेश्वर धीवर, गरीबाराम धीवर, जुड़ावन धीवर एवं समस्त धीवर समाज तथा ग्रामवासी उपस्थित रहें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
बिलासपुरJuly 25, 2026मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज जीतने वाली एंजेल ने कहा – सपनों की कोई उम्र नहीं होती, मुझे गर्व है कि मैं बिलासपुर का नाम रोशन किया
बिलासपुरJuly 24, 2026धार्मिक यात्रा में गए व्यापारी के घर सेंधमारी, लाखों के गहने और नगदी पार
बिलासपुरJuly 22, 2026निष्क्रिय और डरपोक विधायक है अमर, न सदन में सवाल पूछता है न सड़क की लड़ाई लड़ता है – शैलेश
