बिलासपुर। फूटपाथ और नाला निर्माण के बीच में आ रहे अतिक्रमण को कमिश्नर कुणाल दुदावत के निर्देश पर हटा दिया गया है। इंदु चौक के पास कुछ रसूखदारों ने फुटपाथ पर बेजा कब्जा कर शेड बना लिया था। इस अतिक्रमण के कारण दिब्यांगों के लिए बन रहे फुटपाथ के निर्माण में बाधा उत्पन्न हो गई थी।
इंदु चौक में दिव्यांग फ्रेंडली फूटपाथ और नाला निर्माण के बीच में व्यवधान बने अतिक्रमण को आज नगर पालिक निगम द्वारा हटा लिया गया। बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा राजीव गांधी चौक से इंदु चौक होते हुए मगरपारा चौक तक दिव्यांग फ्रेंडली फूटपाथ और स्टार्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम पर काम किया जा रहा है। इसके लिए नाला निर्माण कार्य जारी है। इंदु चौक में आकाश सिंह और अनिल सिंह द्वारा अवैध रूप से शेड बनाकर अतिक्रमण किया गया है, जिससे निर्माणाधीन नाला में व्यवधान उत्पन्न हो रहा था और चौक के पास मोड़ की चौड़ाई भी कम हो रही थी। अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाने और जवाब देने के लिए निगम द्वारा अतिक्रमणकारी को नोटिस जारी किया गया था और खुद से अतिक्रमण हटाने की मोहलत दी गई थी। लेकिन अतिक्रमणकारी द्वारा समय अवधि में अतिक्रमण नहीं हटाने पर कमिश्नर कुणाल दुदावत के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण शाखा ने आज उक्त अतिक्रमण को हटाया। अतिक्रमण के हट जाने से नाला निर्माण में आ रही रूकावट दूर हो गई और अब चौक के पास मोड़ का एरिया चौड़ा हो जाएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
महासमुंदSeptember 8, 2026लकड़ी तस्कर के घर मिला 81 लाख रुपए, मनीष अग्रवाल करता था खैर की लकड़ी का तस्करी
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
