बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने फेसबुक पर एक विदेशी महिला का फर्जी आईडी अकाउंट बनाकर बिलासपुर के पुसऊराम नामक व्यक्ति से 2 लाख 50 हजार 5 सौ रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक नाइजीरियन मूल के आरोपी सहित कुल 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को ही रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर के चिंगराजपारा में रहने वाले पुसऊराम की एक विदेशी महिला से फेसबुक में दोस्ती हो गई। उक्त महिला ने पुसऊराम से 40,000 अमेरिकन डॉलर का गिफ्ट भेजने और कस्टम ड्यूटी के नाम पर 250500 रुपए मंगवा लिये। तब प्रार्थी को इस बात का एहसास ही नहीं था कि जिसे वह विदेशी महिला समझ रहा है वह और कुछ नहीं वरन धंधेबाजों द्वारा फेसबुक पर बनाया गया विदेशी महिला के नाम का फर्जी अकाउंट भर है। बाद में खुद के ठगे होने की जानकारी होने पर प्रार्थी ने सरकंडा थाने में इस बाबत रिपोर्ट दर्ज कराई। तब सरकण्डा पुलिस ने इसकी जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश ध्रुव और नगर पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे को दी। अधिकारियों ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए इस पर सरकंडा थाना प्रभारी कलीम खान के नेतृत्व में पुलिस और फाइबर की टीम बनाकर आरोपियों की पतासाजी की गई। इस पर यह जानकारी मिली की दिल्ली के आसपास रहने वाले नाइजीरियन आरोपी ने सोनू वर्मा नामक एक अन्य शख्स से मिलकर विदेशी महिला का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उक्त आशय की धोखाधड़ी की है। तब दिल्ली में आरोपियों की पतासाजी के बाद सरकंडा पुलिस को नाइजीरियन आरोपी नामजी डोनाल्ड और सोनू वर्मा को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। बहरहाल, दोनों ही आरोपियों को रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
बिलासपुरSeptember 6, 2026बहतराई स्टेडियम में दिखा छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का भव्य संगम, मुख्यमंत्री ने कहा – आस्था और पारिवारिक खुशहाली का महापर्व है तीजा
बिलासपुरSeptember 6, 2026बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सिरगिट्टी में मिले 23 बांग्लादेशी, सबको भेजा गया डिटेंशन सेंटर, देखें सूची…
बिलासपुरSeptember 5, 2026बेलतरा में कल गूंजेगा तीजा तिहार का उल्लास, मातृशक्ति के सम्मान में होगा भव्य समारोह, मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल

