बिलासपुर। पुलिस ने नशे की हालत में कार की डिक्की में बैठकर मस्ती मारना 8 युवकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने न केवल सभी लड़कों को जेल भेज दिया कार भी जब्त कर लिया है। मस्ती मारते समय आठों युवकों को न तो अपनी जान की परवाह थी और न ही दूसरों के जान की परवाह थी। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो डिक्की से शराब की बोतल और डिस्पोजल ग्लास मिली। कार चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
जानकारी अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत व्यापार विहार में कुछ युवाओं के कार में बैठकर हुल्लड़ मचाने की सूचना सिविल लाइन पुलिस को मिली थी। युवक नशे में धुत होकर स्कोडा कार में शहर में हुड़दंग कर रहे थे। कुछ नशेड़ी कार के पीछे डिग्गी में बैठकर स्टंट कर रहे थे। इस दौरान राहगीरों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया। पुलिस को जानकारी मिलते ही व्यापार विहार रोड से स्कोडा कार को पकड़ा गया। कार सवार सभी को अस्पताल लाकर मुलाहिजा करवाया गया। मुलाहिजा में आरोपियों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद स्कोडा कार को 185 एम्वही एक्ट के तहत जब्त किया गया है। कार चालक पर भी मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
बिलासपुर एसपी संतोष सिंह ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने वीडियो ट्वीट कर पूछा है कि इस तरह से कार की सवारी कर खुद के अलावा दूसरों की जान खतरे में डालना कहां तक जायज हैं ? साथ ही उन्होंने कहा कि वाहन को जब्त किया गया है जिस पर कोर्ट से भारी जुर्माना लगाया जाएगा। गिरफ्तार किए गए युवकों में लोकेश कुमार देवरीखुर्द, शैलेन्द्र मोहले तिफरा, हजारी साहू सरकंडा, पंकज यादव विनोबानगर, चंद्रशेखर खैरनार रिंग रोड टू, प्रखर पटेल विद्यानगर, परितोष मोपका, सोमेश्वर राव वैष्णवी विहार शामिल है।
Author Profile

Latest entries
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
महासमुंदSeptember 8, 2026लकड़ी तस्कर के घर मिला 81 लाख रुपए, मनीष अग्रवाल करता था खैर की लकड़ी का तस्करी
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
बिलासपुरSeptember 6, 2026बहतराई स्टेडियम में दिखा छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का भव्य संगम, मुख्यमंत्री ने कहा – आस्था और पारिवारिक खुशहाली का महापर्व है तीजा
