बिलासपुर। भोजनालय तो आप लोगों ने बहुत देखा होगा। कुछ में भोजन भी किया हाेगा। 50 से लेकर 100 रुपए तक बिल पेमेंट भी किया होगा। लेकिन क्या किसी ऐसे भाेजनालय को आप जानते हैं जिसके संचालक यह दावा करें कि वह छोटे बच्चों यानी 10 साल से कम उम्र के बच्चों के भोजन पर कोई चार्ज नहीं करेगा। ऐसा दावा किया है मां अन्नपूर्णा भोजनालय के संचालक मिथिलेश तिवारी व सूर्यप्रकाश ठाकुर ने। बृहस्पति बाजार बिलासपुर स्थित संस्थान अन्नपूर्णा भोजनालय का शुभारंभ 1 अप्रैल शनिवार को हुआ। ऐसा नहीं है कि इस संस्थान का उद्देश्य व्यावसायिक नहीं है लेकिन इसका एक मानवीय दृष्टिकोण व सामाजिक सरोकार भी है। संचालक मिथिलेश तिवारी ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति अपने 10 साल से छोटे बच्चे के साथ भोजन करने आएंगे तो हम उस बच्चे के भाेजन का कोई शुल्क उनसे नहीं लेंगे। ये ऑफर नहीं है.यह मेरी मानवीय दृष्टि है। पहले भी मैं जिस संस्थान में भोजन का जिम्मा संभालता था, वहां छोटे बच्चों के भोजन का शुल्क नहीं लेता था। मैंने दस साल तक उस संस्था के लिए काम किया। कुछ मित्रों ने जरूरतमंद बुजुर्गों के भोजन शुल्क में भी जरूरी छूट दिए जाने का सुझाव दिया। आने वाले समय में इस पर भी विचार किया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 10, 2026पलट गया ट्रैक्टर, ईंट में दब गया था मजदूर, मचा कोहराम, स्थानीय लोगों ने बचा लिया
बिलासपुरJune 9, 2026सुशासन तिहार में बेलतरा की जनता ने सुनाई अपनी पीड़ा, पानी, सड़क, खाद, बिजली और किसानों के अधिकारों को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन
रायपुरJune 8, 2026रायपुर में छिपा था बिहार का इनामी क्रिमिनल, स्टील फैक्ट्री में कर रहा था काम, कंपनी प्रबंधन पर भी कार्रवाई की तैयारी
बिलासपुरJune 8, 2026खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, 5 हाइवा और 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कार्रवाई
