बिलासपुर। घर घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेंत चार युवकों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों में से एक ऋतिक ठाकुर और प्रार्थी नीरज कश्यप एक ही मोहल्ले में रहते है। कार गली से लाने ले जाने के नाम प्रार्थी व आरोपी में पूर्व से मन मुटाव था। घटना दिनांक को आरोपी व उसके साथी अपने किसी फ्रेंड का बर्थडे मोहल्ले में ही सेलिब्रेट कर रहे थे। इसी बीच दोनों में कुछ कहाँ सुनी हो गई। मना करने पर भी बात नहीं बनी। आरोपिओ ने अपने साथिओं को बुला लिया व आवेश में आकर प्रार्थी के साथ गाली गलौच करते हुए घर में घुसकर हाथ मुक्के से प्रार्थी नीरज कश्यप और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट कर दिया। चोटिल होने पर नीरज कश्यप ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज़ कराया। जिसे सिविललाइन पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए शीघ्र पतासाजी करते हुए आरोपिओ को तत्काल गिरफ्तार कर लिया।
00 आरोपी
*1* ऋतिक ठाकुर 19 साल 27 खोली
*2* शुभम राजपूत 21 साल 27 खोली
*3* गौतम ठाकुर 19 साल 27 खोली
*4* एक नाबालिक
Author Profile

Latest entries
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
महासमुंदSeptember 8, 2026लकड़ी तस्कर के घर मिला 81 लाख रुपए, मनीष अग्रवाल करता था खैर की लकड़ी का तस्करी
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
बिलासपुरSeptember 6, 2026बहतराई स्टेडियम में दिखा छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का भव्य संगम, मुख्यमंत्री ने कहा – आस्था और पारिवारिक खुशहाली का महापर्व है तीजा
