बिलासपुर। तारबाहर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने IPL क्रिकेट मैच में सट्टा खिलाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी आनलाइन लूडो गेम में भी सट्टा खिलाता था। आरोपी से 03 नग मोबाईल फोन, नगदी 2120 रूपये और 05 लाख से अधिक का सट्टा पट्टीं जप्त किया गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने जुआ, सट्टा, आनलाइन जुआ पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन संदीप कुमार पटेल भापुसे. के मार्गदर्शन में ACCU प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव एवम थाना प्रभारी तारबाहर की संयुक्त टीम ने 01.04.2023 की रात्रि करीब 10 बजे मुखबिर से सूचना मिली की मैग्नेटो मॉल के सामने किंग पान ठेला का संचालक मोबाईल के माध्यम से लोगो से रूपये पैसे का दांव लगाकर लखनऊ एवं दिल्ली के मध्य आई.पी.एल. क्रिकेट मैच एवम आनलाइन लुडो में सटटा पट्टी लिखते एवं खेलते पकडा गया। आरोपी संतोष जेठवानी पिता डूलाराम जेठवानी उम्र 33 वर्ष निवासी सिंधी कॉलोनी जरहाभाठा थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर से 03 नग एंड्राइड मोबाईल, नगदी रकम 2120 रूपये, व लगभग 05 लाख रुपए का सट्टा पट्टी जप्त किया गया।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
00 गिरफ्तार आरोपी
संतोष जेठवानी पिता डूलाराम जेठवानी उम्र 33 वर्ष निवासी सिंधी कॉलोनी जरा हटा थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर
विशेष योगदान:-
ACCU प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव, उप निरी अजय वारे, सहा उप निरी शैलेंद्र सिंह, प्र.आर. बलबीर सिंह, प्र.आर. देवमुन पुहुप, आर. सरफराज खान तरूण केशरवानी, दीपक यादव, प्रशांत सिंह,
Author Profile

Latest entries
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
महासमुंदSeptember 8, 2026लकड़ी तस्कर के घर मिला 81 लाख रुपए, मनीष अग्रवाल करता था खैर की लकड़ी का तस्करी
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
बिलासपुरSeptember 6, 2026बहतराई स्टेडियम में दिखा छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का भव्य संगम, मुख्यमंत्री ने कहा – आस्था और पारिवारिक खुशहाली का महापर्व है तीजा
