बिलासपुर। मशाल जुलूस के एक बड़ा हादसा हो गया। देवकी नंदन दीक्षित चौक पर बना मंच भरभराकर गिर गया। मंच जब गिरा तो उसमें प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और चंदन यादव समेंत जिले के सभी दिग्गज नेता मौजूद थे। कई लोगों को चोट आई है।
राहुल गांधी की संसद से सदस्यता समाप्त किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने रविवार को बिलासपुर में लोकतंत्र बचाओ मशाल जुलूस का आयोजन किया था। गांधी चौक से शुरू हुई इस मशाल जुलूस में प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, डॉ चंदन यादव समेत जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष विजय पांडे, एपेक्स बैंक के चेयरमैन बैजनाथ चंद्राकर, सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, विधायक शैलेश पांडेय समेत जिले के सभी दिग्गज नेता मौजूद थे। जोशोखरोश के साथ शुरू हुई मशाल जुलूस गांधीचौक से शुरू होकर जुनाबिलासपुर, हटरी चौक, कोतवाली चौक गोलबाजार, सादर बाजार होते हुए देवकी नंदन दीक्षित चौक में रुकी। यहां पर कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करने नेताओं के लिए मंच बनाया गया था। इस मंच पर प्रदेश अध्यक्ष समेंत समेत सभी नेता चढ़ गए। उनके पीछे पीछे कार्यकर्ता भी चढ़ गए। मंच में पैर रखने की भी जगह नहीं थी और धक्का मुक्की होने लगी थी। कार्यकर्ताओं को मंच से नीचे उतरने के लिए खा जा रहा था तभी अचानक मंच भारभराकर गिर गया और सारे नेता जमीन में आकर गिर गए। कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को चोट आई है। डॉ चंदन यादव और विजय केशरवानी को गंभीर चोट पहुंची है। मंच पर मौजूद पत्रकार अखिल बर्मा के सिर पर चोट आई है। बताया जा रहा है कि चोट PCC चीफ मोहन मरकाम को भी लगी है। इसके बाद भगदड़ मच गई। लोग इधर उधर भागने लगे। इस भागम भाग में कई कुर्सियां भी टूट गई। लोगो को भागने के लिए जहां से भागते बना भागते रहे और यही पर मशाल जुलूस खत्म हो गया। शैलजा कुमारी को रायपुर जाना था लिहाजा वो पहले ही निकल गई थी। इस मशाल जुलूल में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की अभूतपूर्व उपस्थिति रही और जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया।
Author Profile

Latest entries
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
महासमुंदSeptember 8, 2026लकड़ी तस्कर के घर मिला 81 लाख रुपए, मनीष अग्रवाल करता था खैर की लकड़ी का तस्करी
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
बिलासपुरSeptember 6, 2026बहतराई स्टेडियम में दिखा छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का भव्य संगम, मुख्यमंत्री ने कहा – आस्था और पारिवारिक खुशहाली का महापर्व है तीजा
