बिलासपुर। पुलिस ने एक ऐसे चोरी का खुलासा किया है जिसमे आरोपियों ने पलक झपकते की सोने के जेवर से भरा डिब्बा पार कर दिया। गहनों की कीमत 12 लाख रुपए थी। पुलिस की तत्परता से चंद घंटे में ही सोने के गहने समेंत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में
ग्रामीण क्षेत्र में “अपन छत्तीसगढ़”के नाम से न्यूज पोर्टल चलाने वाला युवक चोर निकला। उसने फेरी लगाकर सोने चांदी के जेवर बेचने वाले मां बेटे की आंखों में धूल झोंक कर 12 लाख रुपए कीमती सोने के जेवरात पार कर दिए। यही नहीं पुलिस को चकमा देने के लिए जेवरात को अपने ससुराल में छोड़ आया। लेकिन पुलिस की तत्परता से चंद घंटे में जेवरात बरामद कर कथित पत्रकार और उसके चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
बिलासागुड़ी में मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जांजगीर निवासी शंकर साहू अपनी मां कमलाबाई साहू के साथ फेरी लगाकर सोने चांदी के जेवर बेचते है। मंगलवार को ग्राम भरारी थाना पचपेड़ी आया थे। ग्राहक को सोने चांदी के जेवर दिखा रहा था इसी बीच इसके सामान के बीच से सोने के गहनों से भरा एक डिब्बा गायब हो गया। डब्बे में करीब 12 लाख रुपए कीमती सोने के जेवर थे। आसपास ढूंढने पर पता नहीं चला। तब प्रार्थी परेशान होकर थाना पचपेड़ी आकर रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरिमा द्विवेदी को मामले में तत्काल संज्ञान लेने एवं आवश्यक कदम उठाने निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के बाद संदेही रूपचंद राय और विजय कुमार सूर्यवंशी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पुलिस को गुमराह करने लगा, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों आरोपी टूट गए एवं चोरी करना स्वीकार कर लिया। चोरी किए गए सारे गहने जो अपने घर पर छुपा के रखे थे बरामद कराए। आरोपियों से चोरी का सामान बरामद कर विधिवत गिरफ्तारी की गई और न्यायालय पेश किया गया।
00 नाम गिरफ्तार आरोपी
01 विजय कुमार सूर्यवंशी पिता नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी उम्र 24 साल निवासी मोडाडीह थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़।
02 रूपचंद्र राय पिता अशोक कुमार राय उम्र 26 साल निवासी भोडाडीह थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़। जप्तशुदा मशरूका सोने के जेवर से भरा स्टील बॉक्स कीमती 12 लाख रू
विशेष योगदान :- निरीक्षक बृजलाल भारद्वाज थाना प्रभारी पंचपेटी, सउनि राहेत्तर कुरे प्रधान आरक्षक रामबहोर सिन्हा, दुलारसाय पैकरा, आरक्षक शिवदान बंजारे, सागर खटकर राकेश आनंद, रघुनाथ रेड्डी, नीता यादव, देवेंद्र मरकाम।
Author Profile

Latest entries
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
महासमुंदSeptember 8, 2026लकड़ी तस्कर के घर मिला 81 लाख रुपए, मनीष अग्रवाल करता था खैर की लकड़ी का तस्करी
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
बिलासपुरSeptember 6, 2026बहतराई स्टेडियम में दिखा छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का भव्य संगम, मुख्यमंत्री ने कहा – आस्था और पारिवारिक खुशहाली का महापर्व है तीजा
