रायपुर। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन चंद मिनटों में ही उसे छोड़ दिया। पलाश पर एक महिला ने बलात्कार करने का आरोप लगाते ही जांजगीर थाने में FIR दर्ज कराया है। इसके बाद से वह फरार चल रहा था और पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी।
नेता प्रतिपक्ष के बेटे प्रकाश चंदेल पर थाना जांजगीर के अपराध क्रमांक 72/23 धारा 376 313 भादवि एवं एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। मामला दर्ज होने के बाद से ही पलाश चंदेल फरार चल रहा था।
इसी दौरान आरोपी ने हाईकोर्ट में अंतरिम बेल के लिए आवेदन किया था। दो दिन पहले ही कोर्ट से पलाश चंदेल को अंतरिम जमानत दे दी थी। हाईकोर्ट में जस्टिस दीपक तिवारी की बेंच में मामले की 4 अप्रेल को सुनवाई हुई थी। जिसमे उनके अधिवक्ता ने तर्क रखा था कि महिला शासकीय सेवा में है और समझदार हैं। इसलिए उसे शादी का झांसा नही दिया जा सकता। फिर पहले से शादीशुदा महिला को शादी का झांसा कैसे दिया जा सकता है। तर्को को सुनने के पश्चात अंतिम सुनवाई तक पलाश चंदेल को अंतरिम जमानत दी गई है। मामले की अगली सुनवाई 4 हफ्ते बाद होगी।
आरोपी पलाश चंदेल की गिरफ्तारी दिनांक 6 अप्रैल को रात्रि में की गई थी। उच्च न्यायालय के आदेश अनुसार अंतरिम जमानत की शर्तों के अनुरूप ₹25000 के बंधपत्र एवं स्योरिटी पर रिहा किया गया है। पलाश चंदेल की गिरफ्तारी विवेचक चंद्रशेखर परमा उप पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई थी। आरोपी पलाश चंदेल से उसकी मोबाइल जब्त कर लिया गया है।
दरअसल, जांजगीर-चांपा जिले की आदिवासी युवती ने रायपुर के महिला थाने में नेता प्रतिपक्ष और विधायक नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल पर रेप का आरोप लगाया है। रायपुर के महिला थाने में केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने केस को जांजगीर-चांपा जिले का मामला बताकर ट्रांसफर कर दिया गया है। युवती ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया था कि 2018 के बाद दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। इस दौरान पलाश ने उसके साथ शादी करने का वादा किया और उससे रेप किया। इसके बाद से वह लगातार संबंध बनाता रहा, जिसके कारण 2021 में वह गर्भवती हो गई, तब पलाश ने गर्भपात की दवाई खिलाकर उसका बच्चा गिरा दिया। इस बात को लेकर पलाश के साथ उसका विवाद भी हुआ था।
बीते मंगलवार की रात पीड़िता बिलासपुर में आईजी ऑफिस पहुंची। इस दौरान उसने शिकायत करते हुए फरार आरोपी पलाश चंदेल को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। युवती ने कहा कि आरोपी और उसके परिजन राजनीतिक प्रभाव का उपयोग कर इस गंभीर केस को दबाने का प्रयास कर रहे हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 19, 2026मोबाइल टॉवरों से तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 नाबालिग बच्चों के साथ 6 गिरफ्तार
बिलासपुरApril 19, 2026मध्य प्रदेश के तीन युवक बिलासपुर में बेचने लगे गांजा, 20 किलो गांजा के साथ तीनों गिरफ्तार
बिलासपुरApril 18, 2026आबकारी विभाग की कार्रवाई, 75 लीटर महुआ शराब जप्त, दो महिलाएं गिरफ्तार
बिलासपुरApril 18, 2026चोरी के जेवर से गोल्ड लोन दे रहे है बैंक प्रबंधन, सराफा एसोसिएशन ने मैनेजरों को भी अपराधी बनाने की मांग की
