बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र में जुआ पकड़ने गई पुलिस टीम की एक बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। उनकी लापरवाही के कारण एक युवक की जान चली गई। जुआ पकड़ने गई टिम को देखकर जुआरी भागने लगे और तीन लोग नदी में कूद गए। दो जुआरी तो निकल गए लेकिन एक मौत हो गई। पुलिसकर्मी नदी में कूदे जुआरियों की खोज खबर लेना छोड़कर जो पकड़ाए उसे लेकर वापस लौट आई। जिसके चलते नदी में डूबे जुआरी की मौत हो गई। घटना को पुलिस ने दो दिनों तक दबाए रखा। पुलिस की इस गंभीर लापरवाही के चलते परिजनों में आक्रोश है।
सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम धौराकोना में जुआ खेलने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। सूचना पर सीपत थाने के पुलिसकर्मियों की टीम गुरुवार की शाम करीबन 4 बजे गांव में रेड मारने पहुंची थी। यहां गांव के सूखा तालाब के पास जुआरी बैठकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस की टीम को देखकर जुआरी भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर कुछ जुआरियों को पकड़ा लेकिन तीन जुआरी कार्तिक, वीरेंद्र, और समीद मोहम्मद भागते हुए लीलागर नदी में कूद गए। जुआरियों को नदी में कूदता देख पुलिसकर्मी उल्टे पांव वापस लौट गए। नदी में कूदे जुआरियों की तलाश के लिए कोई कदम नहीं उठाया। नदी में कूदे जुआरियों में से कार्तिक और वीरेंद्र तो तैर कर बाहर निकल गए लेकिन समीद नदी में डूब गया। फरार जुआरियों ने समीद के भाई अलीम कुरैशी को फोन कर इसकी सूचना दी। जिसके बाद समीद के बड़े भाई अलीम कुरैशी व शहीद कुरैशी व अन्य परिजन उसे खोजते हुए नदी तक आए। जिस जगह जुआ खेला जा रहा था वहीं पर समीद व वीरेंद्र की बाइक भी रखी थी जिसे पुलिसकर्मियों ने जप्त करने की जहमत तक नहीं उठाई। हालांकि ऐसा इसलिए भी नही किया गया होगा क्योंकि नदी में कूदे जुआरियों की जानकारी सामने ना आ सके। शहीद कुरैशी ने इसकी सूचना पुलिस को भी फोन कर दी पर पुलिसकर्मियों के नहीं आने पर जुआ फड़ के पास खड़ी समीद व वीरेंद्र बाइक को लेकर वे चले गए। कल सुबह से फिर परिजन नदी के पास पहुँचे और डायल 112 को भी इसकी सूचना उन्होंने दी। कल दोपहर 1 बजे से एसडीआरएफ की टीम ने नदी में समीद की तलाश शुरू की, पर देर शाम तक कुछ पता नहीं चला व अंधेरा होने के कारण तलाशी रोक दिया गई। आज सुबह फिर से तलाशी अभियान चालू किया गया जिसमें समीद की लाश मिल गई। इस पूरे मामले पुलिस की लापरवाही सामने आ रही है। नदी में कूदे लोगों को तत्काल तलाश करते तो जान बच सकती थी।
मृतक 40 वर्षीय समीद जांजगीर- चाम्पा जिले के बलौदा वार्ड क्रमांक 8 का रहने वाला था। उसकी दो बेटियां हैं। जिनमें 13 वर्ष की बड़ी बेटी सीफ़ा 9 वीं की छात्रा है और 8 वर्षीय छोटी बेटी साहिना चौथी की छात्रा है। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वही परिजनों में पुलिस की लापरवाही के चलते भारी आक्रोश है।
ये जुआरी हुए गिरफ्तार:-
24 वर्षीय विवेक डहरिया, 50 वर्षीय दसेराम सतनामी,23 वर्षीय दिलेश कुर्रे, 19 वर्षीय मोहनकुमार लहरे, 40 वर्षीय दुकालू पटेल। जुआरियों से 5300 रुपये,3 बाइक, 3 बाइक बरामद किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
