बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां दो समुदायों के बीच हुए विवाद में एक की मौत हो गई है। घटना साजा थाना क्षेत्र के बिरामपुर की बताई जा रही है। लव जिहाद के मामले की वजह से गांव में पीछले कुछ दिनों से तनाव था।
बताया जा रहा है कि दो बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद दो समुदाय के लोग आपस में भीड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक विशेष समुदाय के लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में एक की मौत हो गई है। वहीं चार अन्य घायल है।
इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर बेमेतरा पुलिस की टीम पहुंची तो आरोपियों ने उन पर भी पथराव कर दिया। घटना में पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर को चोट आई है।
खबर है, इलाके में पहले से लव जिहाद के एक मामले की वजह से दो पक्षों में तनाव की स्थिति थी। हिंदू लड़की की मुस्लिम लड़के से शादी को लेकर भाजपा और बजरंग दल के लोग भी वहां पहुंचे थे।
बहरहाल स्थिति तनावपूर्ण है मगर नियंत्रण में है। सरकार ने उपद्रवियों के खिलाफ सख्ती से पेश आने के निर्देश दिए है। बेमेतरा एसपी मौके पर पहुंच गए हैं। दूसरे जिलों से भी बड़ी संख्या में फोर्स भेजी जा रही हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 19, 2026मोबाइल टॉवरों से तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 नाबालिग बच्चों के साथ 6 गिरफ्तार
बिलासपुरApril 19, 2026मध्य प्रदेश के तीन युवक बिलासपुर में बेचने लगे गांजा, 20 किलो गांजा के साथ तीनों गिरफ्तार
बिलासपुरApril 18, 2026आबकारी विभाग की कार्रवाई, 75 लीटर महुआ शराब जप्त, दो महिलाएं गिरफ्तार
बिलासपुरApril 18, 2026चोरी के जेवर से गोल्ड लोन दे रहे है बैंक प्रबंधन, सराफा एसोसिएशन ने मैनेजरों को भी अपराधी बनाने की मांग की
