बिलासपुर। NTPC डेम से करोड़ों रुपए के सेनों स्फीयर की चोरी का मामला सामने आ रहा है। जब इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो मौके से एक मजदूर को दौड़ाकर पकड़ा लेकिन सरगना अपने साथियों के साथ फरार हो गया। डेम से सेनों स्फियर चोरी में NTPC प्रबंधन की भूमिका संदिग्ध है।
NTPC सीपत की रलिया, कौड़ीया और रांक का सेनों स्फीयर डेम चोरों के लिए स्वर्ग बना हुआ है। यहां पर पिछले कई साल से बेस्किमती सेनों स्फीयर की चोरी हो रही है। इसकी चोरी राष्ट्रीय स्तर के बड़े ठेकेदार और NTPC प्रबंधन के अधिकारी शामिल है। पीछले दिनों सेनोस्फियर की अफरातफरी करने वाले मुख्य सरगना बाला राठौर से संपर्क कर करोड़ों रुपए के सेनोस्फियर की तस्करी का मामला सामने आया है। जब इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को मिली तो सीपत पुलिस ने दबिस देते हुए आज तड़के एनटीपीसी स्थित डेम में दबिस दी तो मौके पर बाला राठौर, शिवा राठौर, रामायण पटेल, दुखु साहू सेनों स्फीयर चोरी करते पाया गया। जब उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने दौड़ाया तो डेम में खाई का फायदा उठाते हुए बाला, शिवा और रामायण तो फरार हो गए लेकिन हरदडीह निवासी दुखू साहू पकड़ा गया। जिसके बाद सीपत थाना प्रभारी हरीश टांडेकर के पूछताछ के बाद दुखु साहू ने कबूल किया सेना स्फीयर चोरी में और लोग भी शामिल है। इसके बाद पुलिस ने शिवा राठौर, बाला राठौर के गतौरा स्थित गोदाम से 70बोरी सेनो स्फियर बरामद की है। इधर फरार अपराधी बाला राठौर, शिवा राठौर, रामायण पटेल की खोजबीन की जा रही हैं। बताया जा रहा है की सेनों स्फीयर की चोरी पिछले कई साल से चल रहा है। चोरों ने NTPC अधिकारियों से मिली भगत करके करोड़ों रुपए बनाए है। इस चोरी में NTPC के अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध है।
Author Profile

Latest entries
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
महासमुंदSeptember 8, 2026लकड़ी तस्कर के घर मिला 81 लाख रुपए, मनीष अग्रवाल करता था खैर की लकड़ी का तस्करी
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
बिलासपुरSeptember 6, 2026बहतराई स्टेडियम में दिखा छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का भव्य संगम, मुख्यमंत्री ने कहा – आस्था और पारिवारिक खुशहाली का महापर्व है तीजा
