सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टोंटी चोर गिरफ्तार, 36 नग टोंटी जब्त

बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को है। रिर्पोट के 12 घंटो के भीतर 36 नग टोंटी के साथ एक टोंटी चोर को गिरफ्तार किया है। जब्त टोंटी की किमती 11000 रू.है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीउलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुये आरोपियो की पता तलाश कर धरपकड़ करने के निर्देश दिए हैं। जिसके परिपालन में आरोपी की पतासाजी के लिए मुखबिर तैनात किया गया था। थाना सरकण्डा में 06.04.2023 को महेन्द्र कुमार सोनी निवासी विजयापुरम कालोनी द्वारा अपने भतीजा हिमांशु सोनी का अशोक नगर सरकण्डा में निर्माणाधीन मकान में लगे नये नल कुल 36 नग को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर अज्ञात आरोपी की लगातार पता तलाश की जा रही थी कि 07.04.2023 को मुखबीर सूचना के आधार पर अशोक नगर चौक के पास सोनू उर्फ अजय यादव को पकड़कर पूछताछ किया गया तो मकान में नल चोरी करना स्वीकार किया। जिसके मेमोरण्डम कथन के आधार पर आरोपी के कब्जे से 36 नग घरेलू नल किमती 11,000/- रू. को बरामद कर आरोपी को विधिवत् गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया है।
नाम आरोपी- 1. सोनू उर्फ अजय यादव पिता दशरथ लाल यादव उम्र 30 वर्ष निवासी अटल आवास खमतराई, थाना सरकंडा बिलासपुर छ.ग.
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. फैजुल होदा शाह, प्र. आर. प्रमोद सिंह, विकास सेंगर, आरक्षक विवेक राय, राहुल सिंह, मिथलेश सोनी, संजीव जांगड़े, मनोज बघेल का सराहनीय योगदान रहा।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *