बिलासपुर। खुंटाघट डेम में PSC की तैयारी कर रही एक छात्रा की लाश मिली है। छात्रा पिछले 6 दिन से लापता थी। परिजन गुगलमैप के आधार पर रतनपुर तक तलास करने गए थे लेकिन नही मिलने पर लौट आए थे और आज उसकी लाश डेम में तैरती ही मिली।
रविवार सुबह करीब 9:00 बजे आसपास के लोगों ने खुटाघाट डैम पर एक लाश तैरते हुए देखा। लोगों ने इसकी सूचना रतनपुर पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवा कर शिनाख्त शुरू की। जिसमे पता चला कि शव 23 वर्षीय प्रीति भारद्वाज का है। वह जांजगीर जिले के अकलतरा की रहने वाली है, और बिलासपुर में किराए का रूम लेकर MSC की पढ़ाई के साथ-साथ PSC की भी तैयारी करती थी। वह कोतवाली थाना क्षेत्र के करबला में किराए का रूम लेकर रहती थी। प्रीति बीते 6 अप्रैल से लापता थी। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट घर वालों ने कोतवाली थाने में दर्ज करवाई थी। कोतवाली पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। बताया जा रहा है की प्रीति ने 6 अप्रैल को अपने भाई को मेसेज किया था की तनाव में है। इसके बाद से उसका मोबाइल स्विच ऑफ था। इससे घबराए परिजनों ने बिलासपुर पहुंचकर प्रीति की तलाश शुरू की पर उसका कहीं पता नहीं चल रहा था।
हालांकि युवती बिलासपुर से रतनपुर डैम तक कैसे पहुंची इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। और ना ही अभी यह भी स्पष्ट हुआ है कि यह हत्या है या आत्महत्या। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा होने की बात कह रही है। वहीं परिजनों ने गूगल मोबाइल लोकेशन के जरिए जब युवती की तलाश शुरू की थी तब उसका लोकेशन रतनपुर क्षेत्र के आसपास ही मिला था। जिस पर उसके परिजन यहां तक उसे तलाश करने पहुंचे थे। जहां युवती की लाश मिली है उससे थोड़ी दूर पहले ही तलाश कर चले गए थे।
Author Profile

Latest entries
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
महासमुंदSeptember 8, 2026लकड़ी तस्कर के घर मिला 81 लाख रुपए, मनीष अग्रवाल करता था खैर की लकड़ी का तस्करी
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
बिलासपुरSeptember 6, 2026बहतराई स्टेडियम में दिखा छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का भव्य संगम, मुख्यमंत्री ने कहा – आस्था और पारिवारिक खुशहाली का महापर्व है तीजा
