बिलासपुर। महापौर रामशरण यादव और बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने बिरकोना में समुदायिक भवन का उद्धाटन किया। साथ ही यहां के क्ष्ोत्र वाषियों की मांग पर तीन गलियों में सीसी रोड बनाने के लिए भूमिपूजन भी किया। नगर निगम में परिसीमन के बाद जुड़े ग्रामीण क्ष्ोत्रों के विकास कार्य में तेजी आई है। इस कड़ी में सोमवार को महापौर रामशरण यादव ने बिरकोना वार्ड नंबर 64 में ग्रामीणों की मांग पर 5 लाख रूपए बनाए गए सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया इसके साथ ही ग्रामीणों ने वार्ड में कच्ची सड़क को पक्की कराने की मांग की थी। जिसपर महापौर रामशरण यादव ने 14 लाख रूपए की लागत से तीन गलियों में सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन किया। महापौर यादव ने बताया कि सामुदायिक भवन बन जाने के बाद यहां लोगों को समाजिक कार्य करने के लिए एक व्यवस्थित जगह मिल जाएगी। इसके साथ ही सीसी रोड के निर्माण होने के बाद बारिश में जो किचड़भरी सड़क पर चलना पड़ता है उससे निजात मिलेगा। इस दौरान एमआईसी सदस्य अजय यादव, राजेश शुक्ला, वार्ड पार्षद अंजनी संतोष दुबे, पार्षद श्याम पटेल, मनीष गढ़ेवाल, सुरेश टंडन, कमला पुरषोत्तम पटेल, रामप्रसाद साहू सहित वार्डवासी मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
बिलासपुरJuly 25, 2026मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज जीतने वाली एंजेल ने कहा – सपनों की कोई उम्र नहीं होती, मुझे गर्व है कि मैं बिलासपुर का नाम रोशन किया
बिलासपुरJuly 24, 2026धार्मिक यात्रा में गए व्यापारी के घर सेंधमारी, लाखों के गहने और नगदी पार
बिलासपुरJuly 22, 2026निष्क्रिय और डरपोक विधायक है अमर, न सदन में सवाल पूछता है न सड़क की लड़ाई लड़ता है – शैलेश
