सेनोस्फियर चोरी में सरगना को छोड़ मजदुरो पर कार्यवाही, सीपत पुलिस की भूमिका संदिग्ध

बिलासपुर। एनटीपीसी के राखड बाँध से सेनोस्फियर चोरी करने के मामले में सीपत पुलिस की भूमिका संदिग्ध हो गई है। पुलिस ने रोजी में काम करने वाले मजदूरो को तो पकड़ लिया लेकिन मुख्य सरगना जो नेशनल पॉवर एंड इंजीनियंरिंग ठेका कंपनी व सुपरवाईजर किशोर बेहरा है उसे अभयदान दे दिया है।
गौरतलब है कि एनटीपीसी सीपत थर्मल पावर प्लांट के राखड बाँध से निकलने वाला सिनोस्फियर की चोरी पिछले दिनों से हो रही है, उक्त कार्य को बिना किसी वर्क आर्डर प्राप्त किये बिना ही गाँव वाले मजदुर के माध्यम से निकलवाया जा रहा है। यह कार्य नेशनल पावर एंड इंजिनियरिंग से सुपरवाईजर किशोर बेहरा द्वारा कराया जा रहा है। इस मामले में जब एनटीपीसी से जानकारी लिया गया थो उन्होंने बताया कि 17/03/2022 एम्एसटीसी के माध्यम से टेण्डर लिया गया है। उक्त कंपनी के द्वारा बीड किया गया है, जिसकी राशि 276,00000 /- (दो करोड़ छिहत्तर लाख रूपये) भरा गया है पर इसमें लगने वाला 10% ईएम्डी जो कि ठेण्डर के 15 दिवस में जमा करना रहता है वह नेशनल पावर एंड इंजिनियरिंग के द्वारा न तो ईएमडी भरा गया है और न ही विधिवत एनटीपीसी से वर्क आर्डर प्राप्त हुआ है। ऐसी स्थिति में बिना वर्क आर्डर के नियम विरूद्द कार्य एनटीपीसी को बिना बताए सिनोस्फियर कलेक्शन पिछले कई दिनों से प्रारंभ है। सेनोस्फियर चोरी के मामले में नेशनल पावर एंड इजिनियरिंग का कार्य चोरी श्रेणी में आता है विधि के अनुसार नेशनल पावर एंड इंजियिरिंग कंपनी तथा उनके सुपरवाईजर किशोर बेहरा के खिलाफ भी अपराधिक मामला दर्ज कर कार्यवाही की जानी चाहिए थी लेकिन सीपत पुलिस द्वारा ऐसा नहीं किया गया जो इनकी कार्यप्रणाली को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।
दलाल कर रहे मामला रफा-दफा- सीपत थाने में जब कोई अपनी फ़रियाद लेकर पहुचता है तो पुलिस से पहले उन्हें दलाल मिलते है जो किसी भी फरयादी की गुहार से पहले ही अपनी दलाली का हुनर दिखाकर दोनों पक्षों से मोटी रकम लेकर मामला रफा दफा कर रहे है। सूत्रों की माने तो एक तथाकथित दलाल थाना परिसर में स्थित हनुमान मंदिर के हमेशा मौजूद रहता है तथा अपने आपको हनुमान भक्त होने का दावा करता है। लेकिन भक्ति की आड़ में तथाकथित दलाल थाने में आने वाले मामलों को बाहर ही रफादफा कर मोटी रकम की वसूली कर लेता है। थाना प्रभारी के मुह चढ़े कथित दलाल की थाना में भी काफी चलती है। जिसके चलते इसका काम कभी नहीं रुकता है। सूत्रों की माने तो तथाकथित दलाल थाने में अपनी दुकानदारी चला रहे है। जबकि थाना प्रभारी सहित अन्य स्टाफ की सुबह से लेकर देर रात तक दलाल सेवा में जुटा रहता है। जिसकी वजह से कानून व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। क्षेत्रवासियों की फ़रियाद सीपत थाना पुलिस द्वारा नहीं सुनी जा रही है।
पुलिस अधीक्षक सीसीटीवी का फुटेज देखकर वस्तुस्थिति देख सकते है।
सीपत थाने में की कार्यप्रणाली- सीपत थाना प्रभारी हरीश टांडेकर जब से थाना प्रभारी के रूप में कार्यभार संभाला है तब से ये सुर्खियों में रहते हैं। आम जनता की कोई पूछ परख नहीं है, वही दलाल मालामाल हो रहे हैं।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *