सामुदायिक फेंसिग योजना का लाभ लेने किसान कर सकते हैं आवेदन, इस वर्ष 55 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित

बिलासपुर। राज्य में उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने के साथ-साथ किसानों की आमदनी में वृद्धि करने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा सामुदायिक फेंसिग योजना के तहत् अनुदान दिया जा रहा है, जिसका लाभ लेने के लिए किसान आवेदन कर सकते है।
उद्यानिकी विभाग के उप संचालक ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए सामान्य मद में 20 हेक्टेयर, अनुसूचित जनजाति मद में 20 हेक्टेयर एवं अनुसूचित जाति में 15 हेक्टेयर का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 55 हेक्टेयर का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। योजना का लाभ लद्यु एवं सीमांत कृषक हितग्राहियों को मिलेगा। किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है एवं शेष 50 प्रतिशत राशि की पूर्ति स्वयं किसानों द्वारा की जाएगी। किसानों को सीमेंट पोल एवं चैनलिंग के लिए अनुदान राशि का दिया जा रहा है। प्रति हेक्टेयर इकाई लागत 1 लाख 8 हजार 970 है, जिसमें प्रति हेक्टेयर अनुदान राशि 54 हजार 485 निर्धारित किया गया है। योजना में चयनित हितग्राहियों को न्यूनतम 0.5 हे. एवं अधिकतम 2 हे. तक प्रत्येक हितग्राही का प्रमाणित रकबा होना अनिवार्य है। योजना का लाभ किसान दो या दो से अधिक का समूह बनाकर भी ले सकते है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *