बिलासपुर। कल एक वीडियो वाइरल हुआ था। वीडियो में एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को स्कूटी में बैठाकर रात दो बजे बीच सड़क में स्टंट कर रहा था। लड़की हैंडल की तरफ पीठ करके लड़के की गोद में बैठी हुई थी। वीडियो देखने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। ट्रेफिक डीएसपी संजय साहू मामले को गंभीरता से लेते हुए सोशल मीडिया से प्राप्त वीडियो से तत्काल गाड़ी लिया और फिर गाड़ी मालिक का मोबाइल नंबर निकलवा कर उससे संपर्क किया।
गाड़ी मालिक को 30 मिनट के भीतर थाना लाकर 8,800/- का चालान काटा गया। चलान काटने के बाद जब पूछताछ हुई तो गाड़ी मालिक निर्दोष निकला लेकिन उसने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहा युवक मैं नहीं मेरा दोस्त है। तब दोस्त को बुलाया गया और पूछताछ की तो उसने बताया कि बिना बताए ही वह गाड़ी ले गया था और रात गर्लफ्रेंड को घुमा रहा था। जब पुलिस कार्रवाई हुई तो कान पकड़कर माफी मांगने लगा। फिलहाल जुर्माना लेकर युवक को छोड़ दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
