60 लाख की सट्टा पट्टी के साथ मटका किंग गिरफ्तार, 7 सटोरिया भी पकड़ा गया

बिलासपुर। ACCU और तारबाहर पुलिस ने सट्टा खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक नामी खाईवाल को 60 लाख रुपए की सट्टा पट्टी के साथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में सात सटोरियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की कार्रवाई में सट्टा मटका पर सट्टा पट्टी लिखते 01 खाईवाल व 07 सटोरियों को पकड़ा गया है।
विवरण मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आई.पी.एल. क्रिकेट मैच एवम सट्टा मटका पर सट्टा खिलाये जाने की सूचना प्राप्त हो रही थी। इसी दौरान सूचना मिली की नामी खाईवाल दीपक टेकवानी फिर से रुपयों पैसों का दांव लगवाकर सट्टा खेला रहा है। सूचना की तस्दीक के लिए ACCU की टीम ने तकनिकी साक्ष्य जुटाये। सूचना पुष्ट होने पर ए.सी.सी.यु. व थाना तारबाहर की संयुक्त टीम तैयार कर 28.04.23 को ठाकुर पान ठेला तारबाहर, पुराना बस स्टैण्ड बिलासपुर, डीपूपारा तारबाहर, सी.एम.डी. चौक तारबाहर से सट्टा खिलाते कुछ लोगों को पकड़ा गया। जिनके कब्जे से कुल 50990 रू नगद, 10 नग एन्ड्रायड मोबाईल फोन व 02 मोटर सायकल और करीब 60 लाख रू की सट्टा पट्टी जप्त की गई है। सभी आरोपियों को जुआ एक्ट के नए प्रावधान के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। भविष्य में भी लगातार अवैध जुआ, सट्टा, पर बिलासपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जाती रहेगी।
नाम गिरफ्तार आरोपी
01. दीपक टेकवानी पिता स्व. श्री लक्षमण दास टेकवानी उम्र 55 वर्श सा. सिन्धी काॅलोनी कस्तुरबा नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर।
जप्त सामग्री:-नगदी रकम 40000 रू एवं 01 नग मोबाईल, सट्टा पट्टी व एक स्कुटी।
02. दिलीप कुमार पिता घनश्याम दास उम्र 46 वर्श सा. रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर।
जप्त सामग्री:- नगदी रकम 1500 रू, सट्टा पट्टी एवं 02 नग मोबाईल फोन।
03. विक्की छाबडा पिता श्री पूरन लाल छाबडा उम्र 36 वर्श सा. राजकिशोर नगर थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर।
जप्त सामग्री:- नगदी रकम 1250 रू ,सट्टा पट्टी, 01 नग मोबाईल फोन।
04. नरेश कुमार सचदेवा पिता श्री राजकुमार सचदेवा उम्र 42 वर्श सा. दीनदयाल काॅलोनी मंगला थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर।
जप्त सामग्री:-नगदी रकम 950 रू एवं सट्टा पट्टी, 01 नग मोबाईल फोन व एक मोटर सायकल।
05. मोहन कुमार ध्रुव पिता जनक राम ध्रुव उम्र 21 वर्श सा. डीपूपारा तारबाहर थाना तारबाहर जिला बिलासपुर।
जप्त सामग्री:-नगदी रकम 2570 रू,सट्टा पट्टी, 01 नग मोबाईल फोन।
06. लक्ष्य गिरी गोंस्वामी पिता पवन गोस्वामी उम्र 24 वर्श सा. एफ.सी.आई. रोड तारबाहर थाना तारबाहर जिला बिलासपुर।
जप्त सामग्री:-नगदी रकम 1750 रू सट्टा पट्टी एवं 01 नग मोबाईल फोन।
07. शाहबाज अली पिता अनवर अली उम्र 23 वर्श सा. गुरू घांसीदास मंदिर के पास पुराना बस स्टैण्ड तारबाहर थाना तारबाहर जिला बिलासपुर।
जप्त सामग्री- नगदी रकम 1770 रू एवं,सट्टा पट्टी ,02 नग मोबाईल फोन।
08. सहनवाज खान पिता इलियास खान उम्र 23 वर्श सा. तारबाहर मस्जिद के पीछे थाना तारबाहर जिला बिलासपुर।
जप्त सामग्री:- नगदी रकम 1150 रू, सट्टा पट्टी एवं 01 नग मोबाईल फोन।
जुमला जप्त सामग्री:- 50990 रू नगद, 10 नग एन्ड्रायड मोबाईल फोन व 02 मोटर सायकल जप्त व करीब 60 लाख रू की सट्टा पट्टी।
विशेष योगदानः-
ए.सी.सी.यु. प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव, निरीक्षक मनोज नायक थाना प्रभारी तारबाहर उप निरी. अजय वारे, प्र. आर. बलवीर सिंह, देवमुन सिंह पुहुप आरक्षक सरफराज खान, तरूण केशरवानी, दीपक उपाध्याय, प्रशांत सिंह, निखील राॅव, बोधूराम कुम्हार, दीपक यादव, वीरेंद्र गंधर्व, सत्या पाटले व थाना तारबाहर स्टाॅफ का सराहनीय योगदान रहा।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *