बिलासपुर। फिल कोल वासरी में बड़ा हादसा हो गया है। प्लांट में काम करते वक्त फोरमैन की 60 की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई है। यहां किसी भी श्रमिक या कर्मचारी के पास सुरक्षा उपकरण है।
छोटी कोनी निवासी 42 वर्षीय शत्रुघ्न चौबे ने घुट्कु स्थित फील कोल में एक सप्ताह पहले ही बतौर फोरमैन जॉइनिंग दी थी। शुक्रवार शाम को वह 60 फुट की ऊंचाई पर केवल चेक कर रहा था। इसी दौरान वह गिर गया, प्लांट के कर्मचारियों ने उसे तुरंत प्लांट की गाड़ी इलाज के लिए श्री राम केयर अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को देखते हुए सिम्स रेफर कर दिया। सिम्स में पहुंचने पर यहां के डॉक्टरों ने शत्रुघ्न चौबे को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को मार्च्युरी में रखवा दिया गया। उनकी मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है की शत्रुघ्न चौबे के 14 और 12 साल के 2 पुत्र हैं। पत्नी और बच्चो के सामने उसकी मौत के बाद दुखों का पहाड़ टूट गया हैं। शनिवार को मृतक के परिजन मार्च्युरी पहुंचे। इस दौरान परिजनों ने आरोप लगाया कि प्लांट में मजदूरों और वहां काम करने वाले कर्मचारियों के लिए सुरक्षा के कोई उपकरण नहीं है। बिना सुरक्षा उपकरण के कर्मचारी काम करते है। शतृहन चौबे की मौत भी प्रबंधन की लापरवाही के कारण हुई है। परिजन सिम्स मरचुरी में धरने पर बैठ गए, जिनके द्वारा कंपनी के मालिक को मौके पर बुलाया जा रहा है। परिजन 25 लाख रुपये मुआवजा और प्रतिमाह वेतन देने की मांग पर अड़े हुए हैं। मांग पूरी ना होने पर उन्होंने शव ले जाने से ही मना कर दिया है। परिजनों का आरोप है कि इस दुर्घटना के बाद भी कंपनी का कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति मौके पर नहीं पहुंचा और ना ही किसी तरह के मुआवजे का कोई भरोसा दिलाया गया। जिसके बाद धरने पर बैठे परिजनों ने बिना मुआवजा शव ले जाने से ही मना कर दिया। बताया जा रहा है कि फील कोल वासरी उद्योगपति और भाजपा नेता प्रवीण झा की है, जिसमें सुरक्षा उपकरण इस्तेमाल ना करने से श्रमिक की ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई, जिसके बाद सिम्स में हंगामा मच गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
