बिलासपुर। शनिवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में नागरिक सुरक्षा मंच के संयोजक अमित तिवारी सहित विनय शुक्ला, पिनाल उपवेजा, देवेंद्र मिश्रा, राजा अवस्थी और बिल्लू मिश्रा ने अरपा पार सरकंडा को पृथक नगर निगम बनाए जाने की मांग की। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि बिलासपुर नगर पालिक निगम में वर्तमान में 70 वार्ड हैं, जो कि अनुपात से कहीं अधिक बड़े-बड़े हैं। इन 70 वार्डों में 22 वार्ड अरपा पार में है जिसमे 7 ग्राम पंचायतों को भी शामिल किया गया है। इस लिहाज से अरपा पार क्षेत्र में 22 बड़े बड़े वार्ड हैं। इनमें से कई वार्डों के मतदाताओं की संख्या 6000 से 7000 है। वर्तमान में बिलासपुर शहर के अंतर्गत अगर कहीं विकास हो रहा है तो वह क्षेत्र अरपा पार है। यहां आबादी के दृष्टिकोण से देखें तो शहर की कुल आबादी का 35 से 40% लोग इस इलाके में रहते है।मतदाताओं की संख्या भी लगभग 150,000 से 175,000 के आसपास है। जिससे कि यहां पृथक निकाय का दावा मजबूत होता है। अगर अरपा पार को नगर निगम बना दिया जाता है तो यहां का विकास तेज गति से होगा, और व्यवस्थित राजस्व प्राप्ति के साधन बनेंगे। क्षेत्र से लगे पंचायत सेंदरी,रमतला, बैमा नागोई,परसाही,लगरा, चिल्हाटी सहित कुछ गांवों को नगर निगम में शामिल कर ने नगर निगम को बड़ा किया जा सकता है। अरपा पार क्षेत्र जो कि वर्षो से उपेक्षित रहा है जिससे क्षेत्र विकास की गति में तेजी आएगी। तथा अपने स्वयं के अस्तित्व को बनाए रखने में सफल भी होगा। अरपा पार पृथक नगर निगम की जन अपेक्षित मांग है जो कि पिछले 25 वर्षों से लगातार उठाई जा रही है। इस मुद्दे पर नागरिकों की बैठक दिनांक 21 मई 23 को शाम 4:00 बजे अशोक वाटिका बिलासपुर में आहूत की गई है। इस मुद्दे के संबंध में दिनांक 24 मई 2023 को सुबह 11:00 बजे से महामाया चौक सरकंडा बिलासपुर में जनमत संग्रह कराया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 9, 2026सुशासन तिहार में बेलतरा की जनता ने सुनाई अपनी पीड़ा, पानी, सड़क, खाद, बिजली और किसानों के अधिकारों को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन
रायपुरJune 8, 2026रायपुर में छिपा था बिहार का इनामी क्रिमिनल, स्टील फैक्ट्री में कर रहा था काम, कंपनी प्रबंधन पर भी कार्रवाई की तैयारी
बिलासपुरJune 8, 2026खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, 5 हाइवा और 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कार्रवाई
UncategorizedJune 7, 2026पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच की कमान फिर संभालेंगे प्रवीण झा, सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष, सुधीर झा बने पुनः सचिव
