किसानों, भूमिहीन मजदूरों, पशुपालकों, समूह की महिलाओं और राजीव युवा मितान क्लबों के खाते में आए 2028.92 करोड़ रूपए, मुख्यमंत्री ने किया ट्रांसफर

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भरोसे के सम्मेलन कार्यक्रम से किसानों, भूमिहीन मजदूरों, पशुपालकों, समूह की महिलाओं और राजीव युवा मितान क्लबों के खाते में 2028.92 करोड़ रूपए ट्रांसफर किए। बिलासपुर जिले के 1 लाख 22 हजार से ज्यादा किसानों के बैंक खाते में पहली किश्त के रूप में 78.06 करोड़ जमा हुए।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम सांकरा में आयोजित‘भरोसे के सम्मेलन’ में राज्य शासन की तीन न्याय योजनाओं के हितग्राहियों और राजीव युवा मितान क्लबों को कुल 2028 करोड़ 92 लाख रूपए की राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की। इनमें बिलासपुर जिले के 1 लाख 22 हजार से ज्यादा किसानों को 78 करोड़ 06 लाख रूपए की इनपुट सहायता राशि भी शामिल है।
मुख्यमंत्री ने राज्य के किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों, महिला समूहों एवं राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जिसने न्याय योजना के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति के सामाजिक एवं आर्थिक आधार को सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव जी ने देश का नेतृत्व किया, उनका योगदान कभी भूलाया नहीं जा सकता। वे सबसे नौजवान प्रधानमंत्री रहे, देश की सेवा में पूरा जीवन और अखण्डता के लिए अपनी जान गंवा दी। राजीव जी का कहना था कि जब तक किसान मजबूत नहीं होगा, देश की अर्थव्यवस्था मजबूत नहीं होगी, हमने इस विचार को साकार करने का काम किया। आज छत्तीसगढ़ के किसान समृद्ध हो रहे हैं। हर वर्ग के हित में काम हो रहा है। कोरोना काल में जहां रोजी, रोटी का संकट था, हमने मजदूरों को काम दिया, कोरोना में लाखों परिवारों को पैसे मिले। किसानों के लिए लगातार काम कर रहे हैं। रकबा बढ़ गया, उत्पादन बढ़ गया। कृषि की ओर लोगों की रुचि आ रही है। आज इस सम्मेलन में विभिन्न तरह की न्याय योजनाओं के लाभार्थियों को 2 हजार 28 करोड़ 92 लाख रूपए का वितरण किया गया है। रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में अच्छा काम हो रहा है। युवा जुड़कर काम कर रहे है। किसानों की आय दो-गुनी हो गई है, महिलाएं स्वावलंबी हो रही हैं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी कुमारी शैलजा समेत बड़ी संख्या में विधायक और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *