तखतपुर। मां की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए बेटों ने मां की मृत्यु के बाद 6 सौ किलों मीटर दूर बनारस में ले जाकर उनका अंतिम संस्कार किया।
बरेला निवासी कमल पाण्डेय और किशन पाण्डेय की मां हरबती पाण्डेय की इच्छा थी कि मरने के बाद उसका अंतम संस्कार बनारस में किया जाए। यह बात उन्होंने अपने बेटों से भी साझा किया था। 20 मई को हरबती पाण्डेय का निधन हुआ उसके बाद उनके दोनों बेटों ने अपने परिजनों के साथ चर्चा कर अंतिम संस्कार के लिए बरेला से बनारस पहुंचें और वहां विधि अनुरूप उनका अंतिम संस्कार कर अपनी मां की अंतिम इच्छा पूरी की। एक तरफ लोग जहां स्वयं संभल जाते है वहीं दूसरी ओर अपने माता पिता का जरा भी ध्यान नही देते या देते भी है तो महज औपचारिकता निर्वहन करते है। परंतु इन दोनो भाईयों ने अपनी मां की इच्छा को शिरोधार्य कर उनके स्वर्गवास होने पर अंतिम संस्कार के लिए बनारस लेकर गए। मां का स्वर्गवास होने पर सभी परिजनों और रिश्तेदारों को सूचित किया गया और पार्थिव शरीर को परिजनों के अंतिम दर्शन के लिए दिनभर रखा गया था और फिर उसके बाद रात्रि में बनारस लेकर पहुंचें। यहां सुबह पूरे रीती रिवाज के साथ रिश्तेदार और आचार्यो की उपस्थिति में उनके बेटों ने मुखाग्नि दी और अंतिम संस्कार किया। बेटों के इस कदम की सभी जगह सराहना हो रही है कि भगवान ऐसे बच्चें सभी को दे जो मरने के बाद भी अपनी मां की अंतिम इच्छा पूरी करें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
महासमुंदSeptember 8, 2026लकड़ी तस्कर के घर मिला 81 लाख रुपए, मनीष अग्रवाल करता था खैर की लकड़ी का तस्करी
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
