चोरी की रिपोर्ट 20 हजार का, जब्त हुआ 41 लाख, 7 गिरफ्तार, दो फरार, सगी बहनें ने अपने ही बहन के घर कराई चोरी, पढ़े खबर… रोचक मामला…

बिलासपुर। ACCU और सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी चोरी का खुलासा किया है। मामले में एक बहन ने ही अपनी दूसरी के यहां 41 लाख रुपए के गहने और नगदी की चोरी करा दी। इसके लिए महिला ने अपने पुरुष मित्रों का सहारा लिया है। पुलिस ने आरोपियों से एक नग धारदार चाकू, 41 लाख 20 हजार रू नगद, एक नग चांदी का करधन, एक जोडी चांदी का पायल, एक नग सोने की लटकन वाली बाली, एक नग सोने की मांग टीका, एक नग चांदी का सिक्का, एक नग छोटी सोने की बाली,एक नग चांदी का छोटा पायल, एक जोडी कंगन बेनटेक्स का, एक नग एयर बैग जब्त किया है। मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि दो लोग फरार है।
मामले का विवरण इस प्रकार हेै कि 21.05.23 को श्रीमती सरजोनी साहू पति तुलसी राम निवासी अभिषेक नगर बिलासपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 21.05.2023 के सुबह 11.00 बजे अपने पविार के साथ बबल्स वाटर पार्क गये हुये थे। इसी बीच पडोसी ने सूचना दी की आपके मकान में चोरी हो गई है। घर आकर देखने से कमरे का ताला तोडकर आलमारी में रखे नगदी रकम एवं सोने चांदी के जेवर को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया।
रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध पंजीबद्व किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने तत्काल निर्देशित करते हुये आरोपियो की धरपकड के निर्देश दिए। इसके बाद ए.सी.सी.यु.बिलासपुर एंव थाना सिविल लाईन की सयुक्त टीम गठित कर टीम रवाना किया गया। पुलिस की टीम नकाबकोश आरोपियो की खोजबीन कर रही थी, तभी एक सीसीटीव्ही फुटेज में एक नीले रंग की बिना नंबर के बुलेट में तीन नकाबकोश को उसलापुर, धुरीपारा, मंगला होते हुये रतनपुर के तरफ भागते हुये दिखाई दिया। आरोपियो का पीछा करने के लिये पुलिस की टीम अलग-अलग दिशा में रवाना किया गया। तभी पुलिस टीम को ग्राम सेलर एनीकट रोड के पास एक नीले रंग का बुलेट दिखाई दिया। जिसे पीछा करते हुये घेराबंदी कर पकडा गया। मोटर सायकल में तीन व्यक्ति 1-सुरज विश्वकर्मा पिता रामाधार विश्वकर्मा उम्र 22 साल निवासी ग्राम गिधौरी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.) 2- विशु श्रीवास पिता राजकुमार श्रीवासी उम्र 20 साल निवासी गायत्री मंदिर के पास सरकण्डा थाना सरकण्डा 3- किशोरी लाल बंजारे पिता जोहन लाल बंजोर उम्र 25 साल निवासी ग्राम गिधौरी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर मिले। पीछे बैठे विशु श्रीवास अपने कंधे में एक एयर बैंग लटकाया हुआ था। बैग की तलाशी लेने पर बैग के अंदर 25 लाख रूपय नगद एंव सोने चांदी के आभुषण मिले। तब तीनो को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया, पुछताछ में चोरी करना स्वीकार कर लिया, लेकिन तीनो आरोपियो से कडाई से पुछताछ की गई तो बताया कि ग्राम नगपुरा का शिवदीप तिवारी हमारे पास आया और बोला की तुम तीनो लोगो को चोरी का आरोपी बनना है जिसके एवज में तुम लोगो को एक-एक लाख रूपय दूंगा और तुमको कोर्ट से छुडवाने का खर्चा मै करूंगा। तब तीनो ने पैसे के लालच में आकर शिवदीप तिवारी द्वारा एक बैग में नगदी पैसा और सोने चांदी तथा घटना मंे प्रयुक्त मोटर सायकल को देकर आसपास क्षेत्र मे घुमने के लिये भेज दिया। तीनो आरोपियो के बताने पर प्रकरण के मास्टर माईंड अपराधी शिवदीप तिवारी की पाटासाजी करके ग्राम नगपुरा से हिरासत में लिया गया। उससे कड़ाई से पुछताछ करने पर आरोपी शिवदीप तिवारी टुट गया और बताया कि प्रार्थीया सरोजनी साहू की सगी बहन रूकमणी साहू निवासी लखराम द्वारा बताया गया कि उसकी बहन सरोजनी साहू वन विभाग में ठेकेदारी का काम करती है जो अनाप सनाप पैसा कमाकर अपनेे घर में बहुत बडी रकम एंव सोने चांदी के आभुषण रखे है। जिसे चोरी करने का सबने प्लान बनाया। प्लान के मुताबिक रूकमणी साहू के घर में मै, शिव साहू, गोलू कश्यप, गजेन्द्र कश्यप सभी लोग घटना करने के लिये मिंटीग किये। उसके बाद 21.05.2023 को रूकमणी साहू अपनी बहन सरोजनी साहू के साथ बबल्स वाटर पार्क घुमने चले गये। प्लान के मुताबिक शिवदीप तिवारी अपने साथी समेस कश्यप से बुलेट मोटर सायकल मांगकर तीनो अभिषेक नगर पहुचे एवं प्रार्थीया एवं उनके परिवार वालो के बबल्स वाटर पार्क जाने के 5 से 10 मिनट के अंदर ही आरोपी शिवदीप तिवारी, गोलू कश्यप व गजेन्द्र कश्यप के द्वारा एक नीले रंग के बिना नंबर के बुलेट मे घटना स्थल पहुचे और पानी पीने के बहाने दरवाजा खुलवाया। इसके बाद घर अंदर घुसा तो केवल दो बुजुर्ग महिला थी, जिनका मुह बंद कर उपर के कमरे मे बंद कर दिया और नीचे के कमरे के आलमारी की ताला तोडकर उसमे रखे नगदी रकम एवं सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। चोरी करने के बाद प्रकरण के मुख्य मास्टरमाईडं शिवदीप तिवारी ने चोरी की रकम में से 25 लाख रूपय एवं कुछ सोने चांदी के आभुषण को फर्जी चोरी का आरोपी बनाकर सुरज, विशु और किशोरी लाल बंजारे को देना बताया और शेष रकम 15 लाख रूपय को स्वयं शिवदीप तिवारी अपने पास रखना बताया। एसके बाद बाकी के पैसे गोलु कश्यप को देना बताया। मौके पर ही 80 हजार रूपय विशु श्रीवास को और प्लान तैयार करने में सहयोगी गजेन्द्र कश्यप को 50 हजार रूपय देना बताया। पुलिस ने अन्य आरोपियो की खोजबीन करते हुये गजेन्द्र कश्यप एवं रूकमणी साहू को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अब तक एक महिला आरोपिया सहित कुल 08 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। आरोपियो से 3 लाख रुपए के सोने चांदी के आभुषण और नगदी रकम 41 लाख 20 हजार रूपय जप्त किया गया है। मामले में 02 आरोपी फरार है।
मामले में प्रार्थीया सरोजनी साहू ने सोने चांदी के आभुषण एवं 20 हजार रूपये चोरी होने का रिपोर्ट दर्ज कराया है। जबकि आरोपियो से 41 लाख रुपए नगद और सोने चांदी के जेवर जब्त किए है। प्रार्थीया को तलब कर इस संबंध में पुछताछ किया गया तो अभी तक कोई स्पष्ठ जवाब नही दे पाई है। प्रार्थीया वन विभाग में ठेकेदारी का काम करती है, रकम किसी बडे ठेकेदार या व्यापारी के होने की संभावना है।
नाम गिरफ्तार आरोपी/आरोपियान:-
01. शिवदीप तिवारी पिता ओंकार प्रसाद तिवारी उम्र 29 साल निवासी ग्राम नगपुरा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
02. सुरज विश्वकर्मा पिता रामाधार विश्वकर्मा उम्र 22 साल निवासी ग्राम गिधौरी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
03. विशु श्रीवास पिता राजकुमार श्रीवासी उम्र 20 साल निवासी गायत्री मंदिर के पास सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
04. किशोरी लाल बंजारे पिता जोहन लाल बंजोर उम्र 25 साल निवासी ग्राम गिधौरी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
05. गजेन्द्र कश्यप पिता दिनेश कश्यप उम्र 30 साल निवासी ग्राम गिधौरी थाना रतपुर जिला बिलासपुर
06. रूकमणी साहू पति रामलाल साहू उम्र 50 साल निवासी ग्राम लखराम थाना रतनपुर जिला बिलासपुर।
07. समेस कश्यप पिता संतोश कश्यप उम्र 26 साल निवासी ग्राम नेवसा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर।
नाम फरार आरोपीः-
01. गोल कश्यप
02. शिवनारायण साहू
बरामद संपत्ति:-
01. बुलेट मोटर सायकल क्रमंाक सी.जी. ।
02. एक नग धारदार चाकू।
03. नगरी रकम 4120000 रू।
04. एक नग चांदी का करधन,एक जोडी चांदी का पायल, एक नग सोने की लटकन वाली बाली, एक नग सोने की मांग टीका,एक नग चांदी का सिक्का, एक नग छोटी सोने की बाली,एक नग चांदी का छोटा पायल,एक जोडी कंगन बेनटेक्स, एक नग एयर बैग

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *