बिलासपुर। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जिले में दर्जनों सड़कें स्वीकृत हुई है। इसी योजना की राशि से लगरा से उर्तूम और मगरउछला लिमतरी मार्ग से फदहा तक सड़क बनेगी। इन दोनो सड़कों के लिए सभापति अंकित गौरहा ने सामान्य सभा की बैठक में प्रमुखता से मुद्दा उठाया था।
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बिल्हा ब्लॉक के ग्राम पंचायत लगरा से उर्तूम व मगरउछला लिमतरी मार्ग से फदहा सड़क स्वीकृत हो गई है। इन दोनों सड़को के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत कुल 61 लाख रुपए की राशि विभाग के द्वारा स्वीकृत की गई है। इस सड़क के निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से निश्चित ही ग्रामवासियों को आवागमन में सुगमता व सरलता होगी।
इस विषय पर जब जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने बताया कि जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र में बहुत सी सड़कें स्वीकृत हुई है पर इन दोनो सड़को की मांगों को जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक में मैंने प्रमुखता से रखा था। जब माननीय मुख्यमंत्री जी का बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में भेट मुलाकात के कार्यक्रम में आगमन हुआ था तब उनसे भी इस विषय में आग्रह किया था। आज जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक में इसकी जानकारी हुई कि यह सड़के स्वीकृत हो गई है और टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जल्द ही सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। जिससे स्थानीय ग्रामीणों व किसानों को आवागमन में सुविधा होगी और क्षेत्र का विकास होगा।
Author Profile

Latest entries
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
महासमुंदSeptember 8, 2026लकड़ी तस्कर के घर मिला 81 लाख रुपए, मनीष अग्रवाल करता था खैर की लकड़ी का तस्करी
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
बिलासपुरSeptember 6, 2026बहतराई स्टेडियम में दिखा छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का भव्य संगम, मुख्यमंत्री ने कहा – आस्था और पारिवारिक खुशहाली का महापर्व है तीजा
