दुर्ग। उफनती नदी को पार करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पत्नी को बाइक से उतारकर युवक नदी पार कर रहा था, तभी पानी के तेज बहाव में वह बाइक सहित बह गया। घटना के वक्त पत्नी ने मदद के लिए काफी शोर मचाया, लेकिन देखते ही देखते युवक बाइक सहित लापता हो गया।
जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार दोपहर की है। नगपुरा निवासी विजय मिश्रा अपने परिवार के साथ बाइक से जिला अस्पताल इलाज कराने गया था। वहां से दोपहर के वक्त वापस अपने घर लौट रहा था। रास्ते में नगपुरा के कोटनी नदी का जल स्तर अचानक बढ़ गया था। इसके चलते उसने अपनी पत्नी को बाइक से उतार दिया और पैदल नदी का स्टॉप डैम पार करने के लिए बोला। विजय मिश्रा अपनी बाइक से धीमी गति से नदी पार कर रहा था। इसी दौरान अचानक बाइक का पहिया फिसल गया और विजय बाइक सहित नहीं के गहरे पानी में चला गया।
पति को बाइक समेत नदी में गिरता देख पत्नी ने आसपास के लोगों को मदद के लिए आवाज दी। लेकिन समय पर मदद नही मिल सका। घटना की जानकारी के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने देर शाम तक नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। लेकिन बाइक सवार का कही पता नहीं चला। काफी देर के बाद गोताखोरों को बाइक मिली। इसके बाद आज एक बार फिर से एसडीआरएफ के गोताखोर शिवनाथ नदी में लापता युवक की तलाश कर रहे हैं। घटना के 24 घंटे बाद भी लापता विजय मिश्रा की लाश नही मिल सकी हैं। उधर घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
बिलासपुरAugust 1, 2026ये उसी मल्हार की सड़क है जिसका जिक्र देश के प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में किया था, अब दी है आंदोलन की चेतावनी
