रायपुर। खम्हारडीह थाने में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब दो लोग अपने शरीर में मिट्टीतेल डालकर आत्मदाह करने लगे। थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों ने दोनों को भागते हुए पकड़ा और आत्मदाह करने से रोका। दोनो पीड़ित का आरोप है कि बिल्डर उनकी जमीन से सड़क निकालने पर तुला हुआ है।
बिल्डर की मनमानी से परेशान दो लोगों ने खम्हारडीह थाने के सामने आत्मदाह करने की कोशिश की है। उनका कहना है कि वो हर जगह फरियाद कर चुके हैं लेकिन उन्हें कहीं से भी न्याय नहीं मिल रहा है। जिसके चलते आज वे थाने के सामने आत्मदाह करने पहुंचे है। दोनों खुद पर मिट्टी तेल डालकर खुदकुशी की कोशिश की है। लेकिन थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया और उन्हें आत्महत्या करने से रोक लिया।
जानकारी के मुताबिक पीड़ित अवंतिविहार निवासी पवन बघेल और दाउलाल यादव हैं। दोनों गीतांजलि नगर में 1500-1500 स्क्वेयर फिट के प्लॉट है। बिल्डर उस पर रोड निकालने के नाम पर जबरन कब्जा कर कर रहे है। पीड़ितों की जमीन रोड के रास्ते में आ रही है। जमीन के सीमांकन के बाद भी पटवारी सड़क का रास्ता नहीं निकाल रहें है। पुलिस, राजस्व विभाग सभी जगहों पर शिकायत करने के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिल रहा था। इसीलिए पीड़ित सुनवाई की मांग को लेकर आत्मदाह की कोशिश कर रहे थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
