कांकेर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में पुलिस ने दो हजार रुपए का नोट खपाते दो को गिरफ्तार किया है। दोनो नक्सलियों के सहयोगी बताए जा रहे है और पैसा भी नक्सलियों का ही है। दोनों के पास से कुल 27 लाख 62 हजार का 2000 के नोट बरामद बरामद किए गए है। गिरफ्तार आरोपी विपल्व कदार पखांजूर क्षेत्र का पानावर निवासी है, वहीं रोहित कोरसा महाराष्ट्र के धोद्दूर का रहने वाला है। विपल्व सिकदार कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यकारिणी सदस्य भी है। गढ़चिरौली पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार किया है।
बतादें यह पहली घटना नहीं है जब नक्सलियों के पैसों को पुलिस ने पकड़ा है। इससे पहले भी कई घटनाएं सामने आई है। नक्सली अपने प्रभाव क्षेत्र के गांवों से ग्रामीणों को दो हजार का नोट देकर बैंक की शाखाओं में भेज रहे हैं, वे गांव के अलग-अलग लोगों के खाते का पासबुक भी तलाश रहे हैं। दो हजार के नोट बैंक में जमा करके नए नोट लौटाने का दबाव बना रहे हैं। एक महीने पूर्व बीजापुर में नक्सलियों के सहयोगियों से छह लाख पकड़ा गया।
नक्सल कमांडर मल्लेश ने करीब आठ लाख रुपये देकर नोट बदलवाने इन्हें भेजा था। इस प्रकरण में दो लोग जेल में हैं। इसके बाद दंतेवाड़ा में नक्सलियों के लिए बाइक खरीदकर जा रहे तीन नक्सल सहयोगियों को पकड़ा था। मल्लेश ने दो लाख रुपये देकर इन्हें भेजा था। इनके पास से मोटरसाइकिल सहित एक लाख रुपये बरामद किया गया था।
इसके कुछ दिन पश्चात बीजापुर इलाके में 17 जून को दो हजार के नोटों से ट्रेक्टर खरीदने का प्रयास कर रहे नक्सल सहयोगी से दस लाख रुपया बरामद किया गया था। अब 29 जून व एक जुलाई को बासागुड़ा एलओएस कमांडर शंकर और आरपसी अध्यक्ष कुहरामी हड़मा के 25 लाख रुपये को बदलवाने का प्रयास कर रहे दो नक्सल सहयोगियों को बीजापुर पुलिस ने पकड़ा है।
इनके पास से कुल सात लाख 80 हजार रुपये बरामद किया गया है। शेष रकम बैंक खाते में जमा करवाने की बात इन्होंने कही है। बैंक को सूचना देकर इन खातों को सील किया गया है। दो हजार के नोटों की लगातार बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
