रायपुर। एंटी-करप्शन ब्यूरो ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व जीएम अशोक चतुर्वेदी और उनके दामाद के ठिकानों पर छापा मारा है। एसीबी की टीम ने कांकेर जिले के दुर्गुकोंदल के अलावा दरभा BEO राजेश उपाध्याय के घर पर छापा मारा है। राजेश उपाध्याय को आय से अधिक रखने के मामले में गिरफ्तार किया गया है वे अशोक चतुर्वेदी के दामाद हैं। छापे की कार्रवाई रायपुर, जगदलपुर से लेकर भानुप्रतापुर तक चल रही है।
एसीबी ईओडब्ल्यू के सूत्रों के अनुसार छापे की कार्रवाई चतुर्वेदी के पिता, उनकी बहन और एक रिश्तेदार के यहां चल रही है। चतुर्वेदी के जिस रिश्तेदार के यहां छापा मारा गया है उनका नाम राजेश उपाध्याय है। उपाध्याय शिक्षा विभाग में व्याख्याता के पद पर कार्यरत है। चार साल से दरभा में BEO के प्रभार पर हैं। रायपुर में अग्रोहा सोसाइटी के साथ ही चतुर्वेदी के रायपुर में चार अन्य ठिकानों पर भी छापे की कार्रवाई चल रही है। इसके अलावा दुर्गूकोंदल में भी एसीबी की एक टीम पहुंची है। बताया जा रहा है कि चुतर्वेदी का मूल निवास दुर्गूकोंदल में ही है।
सूत्रों के अनुसार अब तक की जांच में एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने कई दस्तावेज जब्त किए हैं। इसमें संपत्ति के कागज भी शामिल हैं। चतुर्वेदी व उनके रिश्तेदारों के ठिकानों पर एसीबी- ईओडब्ल्यू की टीम तड़के पांच बजे ही पहुंच गई थी। टीमें जब पहुंची तो तेज बारिश हो रही थी। बता दें कि चतुर्वेदी पर आय से अधिक संपत्ति का मामला पहले से दर्ज है, उन्हें हाईकोर्ट से राहत मिली थी। कुछ दिन पहले ही यह निरस्त कर दी गई है। इसके बाद ईओडब्ल्यू एसीबी की टीम ने पतासाजी शुरू की और गुंटूर में लोकेशन मिलने पर 30 जून को एसीबी ने वहां दबिश दी और चतुर्वेदी को गुंटूर के एक होटल से गिरफ्तार करके यहां ले आई। कोर्ट के माध्यम से चतुर्वेदी को रिमांड पर लेकर एसीबी की टीम पूछताछ कर रही है। चतुर्वेदी से हुई पूछताछ के आधार पर ही आज यह छापे की कार्रवाई की की गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
