बिलासपुर। अंबिकापुर नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार लक्जरी बस सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर से टकरा गई है। हादसा इतना भीषण था कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और तीन लोगों की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर थाना क्षेत्र के बेलतरा के पास सुबह 5 बजे के आसपास सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर से बस की टक्कर हो गई।जिससे बस में सवार 3 लोगो मौके पर ही मौत हो गई, वही 12 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है की बस में कुल 47 लोग सवार थे। जिसे अन्य राहगीरों ने डायल 112 को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तत्कालित उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। वही गंभीर रूप से घायलों को बिलासपुर अपोलो में भर्ती कराया गया है। बस अंबिकापुर विश्रामपुर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर जा रहे थी। तभी सुबह 5 बजे के आसपास ड्राइवर को झपकी आ गई और बस सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर से जा भिड़ी, फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच आगे की कार्रवाई में जुट गई।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
